- गैर जमानती वारंट लेकर उनके घर पहुंची पुलिस
- बड़ी संख्या में इकट्ठे हुए समर्थकों ने किया विरोध प्रदर्शन
इस्लामाबाद,(एआर लाइव न्यूज)। तोशखाना केस (toshakhana case) में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान कभी भी गिरफ्तार किए जा सकते हैं। पाकिस्तान पुलिस रविवार को लाहौर में उनके आवास पर कोर्ट से जारी हुआ गैर जमानती वारंट लेकर पहुंची है। इधर गिरफ्तारी के विरोध में इमरान खान के समर्थक उनके घर के बाहर इकट्ठे हो गए हैं।
पाकिस्तान में विपक्ष ने इमरान खान पर आरोप लगाया है कि उन्होंने प्रधानमंत्री रहते हुए सरकारी खजाने तोशखाना में रखे करोड़ों के उपहारों को पहले सस्ते दाम में खरीदा और फिर बाद में उन उपहारों को काफी उंचे दामों में बेचकर भारी मुनाफा कमाया। इस मामले में सुनवाई करते हुए 28 फरवरी को कोर्ट ने इमरान खान के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। इसी वारंट को लेकर आज रविवार को पाकिस्तान पुलिस इमरान खान के लाहौर स्थित घर पहुंच गयी है।
इस मामले में इमरान खान का कहना है कि तोशखाना से गिफ्ट बेचने के विपक्षी दलों के आरोप आधारहीन हैं, क्योंकि उन्होंने तोशखाना से जो कुछ भी खरीद है, उसका रिकॉर्ड है।

क्या है तोशखाना
पाकिस्तान कैबिनेट में तोशखाना एक विभाग है। अन्य देशों की सरकारों, राष्ट्रप्रमुखों और विदेशी मेहमानों द्वारा दिए गए कीमती उपहारों को तोशखाने में रखा जाता है। इमरान खान को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री रहते हुए अरब और यूरोपिय देशों की यात्राओं के दौरान वहां की राष्ट्रप्रमुखों और शासकों द्वारा करोड़ों की कीमत के उपहार दिए गए थे। नियमानुसार ये सभी गिफ्ट इमरान खान ने तोशखाने में जमा करवा दिए थे। लेकिन बाद में इमरान खान ने इन कीमती उपहारों को बहुत सस्ते दामों पर खरीदा और फिर उंचे दाम में बेचकर काफी मुनाफा कमाया।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज(AR Live News)से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।


