Site iconSite icon AR Live News

एलन मस्क फिर बने दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति

elon musk again become the richest man in the worldelon musk again become the richest man in the world

नई दिल्ली,(एआर लाइव न्यूज)। ट्विटर डील के बाद से आलोचनाओं का शिकार हो रहे एलन मस्क (elon musk) फिर एक बार दुनिया के सबसे अमीर आदमी बन गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स ने नयी सूची जारी की है, जिसमें एलन मस्क पहले नंबर पर हैं, जबकि अब तक पहले नंबर पर चल रहे बर्नार्ड अर्नाल्ट दूसरे नंबर पर आ गए हैं। एलन मस्क करीब एक साल बाद दोबारा नंबर वन पर आए हैं।

एलन मस्‍क की कंपनी टेस्ला के शेयरों में इस साल के शुरूआती दो महीनों में ही 90 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। इसका सीधा असर मस्क की संपत्ति पर हुआ है। आज 28 फरवरी 2023 को एलन मस्‍क की कुल संपत्ति 187 अरब डॉलर (करीब 15.14 लाख करोड़ रुपये) आंकी गई है, उनकी संपत्ति में 50 अरब डॉलर (करीब 4 लाख करोड़) की बढ़ोतरी इस साल के शुरूआती दो महीनों में ही हुई है। जबकि ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्ट की सूची में पहले नंबर पर चल रहे बर्नार्ड अर्नाल्‍ट दूसरे नंबर आ गए हैं। अर्नाल्‍ट की कुल संपत्ति 185 अरब डॉलर (करीब 14.98 लाख करोड़ रुपये) आंकी गई है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज(AR Live News)से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

यह भी पढ़ें : रेस्टोरेंट में क्या हुआ कि खाना खा रही महिला अचानक हुई बेहोश

Exit mobile version