AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

होटल में अचानक से बेहोश हुई महिला, बर्थ-डे सेलिब्रेट करने आए डॉक्टर ने सीपीआर देकर बचाया

Lucky Jain by Lucky Jain
February 24, 2023
Reading Time: 1 min read
doctor saves a women life to give cpr in restaurant in udaipur


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। चारों तरफ सेलिब्रेशन का माहौल हो, इसी बीच कोई अचानक बेहोश होकर गिर जाए, पल्स चलनी बंद हो जाए, तो हर किसी के हाथ-पांव फूल जाते हैं कि अब क्या करें, कैसे बचाएं, तभी कोई अजनबी आकर उस महिला को बचा ले तो वह देवदूत माना जाता है। ऐसा ही कुछ उदयपुर में फतहसगर के पास स्थित एक होटल-रेस्टोरेंट में हुआ, जहां एक रेजीडेंट डॉक्टर ने बेहोश हुई अजनबी महिला को सीपीआर(CPR) देकर बचाया (doctor saves women life to give CPR)। रेजीडेंट डॉक्टर का नाम डॉ. शगुन नायक है।

जानकारी के अनुसार तीन दिन पहले फतहसागर के पास स्थित एक होटल-रेस्टोरेंट में 53 वर्षीय महिला नीता रावल परिवार के साथ डिनर करने पहुंची थी। महिला ने भोजन करना शुरू ही किया था कि अचानक वह बेहोश होकर गिर गयी, परिजनों सहित किसी को समझ नहीं आ रहा था कि यह उन्हें क्या हुआ। इत्तेफाक से उसी रेस्टोरेंट में पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के रेजीडेंट डॉ. शगुन नायक अपने बैचमेट की बर्थडे पार्टी सेलिब्रेट करने वहां पहुंचे थे और रेस्टोंरेट की अन्य टेबल पर थे।

डॉक्टर शगुन नायक ने महिला को देखा तो उन्होंने बिना समय गवाएं महिला को संभाला, जांच की तो पता चला कि महिला की पल्स नहीं आ रही थी और महिला के नाक, होठ एवं जीभ से खून आ रहा था। इस पर डॉ. शगुन ने तुरंत महिला को सीपीआर (Cardiopulmonary resuscitation) दिया, इससे महिला की पल्स वापस आ गई, लेकिन तब तक भी महिला को होश नहीं आया था। डॉ. शगुन ने परिजनों से पूछा तो पता चला कि महिला को शुगर की समस्या है और आज महिला ने दवाई तो ली थी, लेकिन खाना नहीं खाया था। इस पर डॉ. शगुन ने दो शुगर के पाउच पानी में घोल कर महिला को दिए, तो कुछ ही देर में महिला को होश आ गया।

मेरे लिए देवदूत थे सभी चिकित्सक

महिला नीता रावल ने बताया कि मैं खुशकिस्मत हूं कि होटल के अंदर मुझे डॉक्टर मिल गए। डॉ. शगुन के अलावा उनके साथ डॉ. दिव्यांशु सिंह, डॉ. जयवर्द्धन सिंह, डॉ. साहिल भागत एवं डॉ. सिद्धार्थ मूत्रेजा थे। इन सभी ने मिलकर मेरा इलाज किया। अगर ये डॉक्टर नहीं होते तो कुछ भी हो सकता था।

UIT Udaipur

डिसक्लेमर:एआर लाइव न्यूज(AR Live News)से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: ar live newsCardiopulmonary resuscitationdoctor saves women life to give CPRdr. shagun nayakpacific medical college and hospitalPMCHudaipurUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .