AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

टैंकर और ट्रोले में भिडंत: चार लोगों की मौत,दोनों चालक भी जिंदा जले

Devendra Sharma by Devendra Sharma
February 17, 2023
Reading Time: 1 min read
beawar raod accident


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

एनएच-8 की घटना

अजमेर,(एआर लाइव न्यूज)। अजमेर जिले के ब्यावर में एनएच-8 पर गुरूवार देर रात पेट्रोलियम पदार्थ से भरे टैंकर और ट्रोले की भिडंत से हुए विस्फोट के कारण लगी भीषण आग में झुलसने से चार लोगों की मौत हो गई। कई लोग घायल भी हो गए जिनका उपचार जारी हैं। इस घटना में इस हाइवे से गुजर रहे कुछ दूसरे वाहन चपेट में आने के साथ ही घटनास्थल के पास हाइवे किनारे बने कुछ मकानों में भी आग लग गई।

घटनाक्रम अनुसार बीती रात अजमेर रोड बाईपास पर एक रिसोर्ट के पास तेल से भरे टैंकर और सामने से आ रहे ट्रोले में भिड़त हो गई। मौके पर धमाका होने के साथ ही दोनों वाहनों में आग लग गई। इस घटना में दो लोगों की झुलसने से मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए।

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और फायर बिग्रेड से आग बुझाने का काम शुरू हुआ। बाद में कलेक्टर, एसपी भी मौके पर पहुंचे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस हादसे पर दुःख जताते हुए मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना के अंतर्गत सहायता देने की घोषणा की हैं।

आबादी क्षेत्र के मकानों को भी आग ने लिया चपेट में

पैट्रोलियम पदार्थ के फैलने से हाइवे से गुजर रहे कुछ अन्य वाहन भी आग की चपेट में आ गए। इसी बीच हाइवे किनारे बसी कॉलोनी भी आग की चपेट में आने से कुछ मकानों में आग लगने से लोग घबराकर घरों से बाहर भागे। इससे लोगों को नुकसान भी हुआ है। आग लगने के बाद लंबे समय तक पुलिस ने हाइवे पर वाहनों की आवाजाही को बंद रखा। दो से तीन किलोमीटर दूर से आग की लपटे नजर आ रही थी। इसी से इस घटना की भयावहता का पता लगाया जा सकता है।

Tags: Amer newsar live newsbeawar raod accidentbeawar raod accident newsCM Ashok Gehlotlatest news in hindirajasthan news

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .