लंग्स, बोन मेरो, किडनी, लिवर, हार्ट ट्रासंप्लांट शामिल हैं
जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राजस्थान विधानसभा में गुरूवार को बजट (budget session) भाषण पर चल रही बहस पर जवाब देते समय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के लिए कई बड़ी घोषणाएं कीं। मुख्यमंत्री गहलोत ने प्रदेश के सभी नागरिकों के स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए चिरंजीवी योजना के तहत बड़ी घोषणा की है, जिसमें अब राजस्थान का नागरिक दूसरे राज्य के किसी हॉस्पिटल में ट्रांसप्लांट करवाता है, तो इलाज पर हुए खर्च का वहन राज्य सरकार करेगी।
मुख्यमंत्री ने बताया कि अभी तक मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत empanelled हॉस्पिटल में ही विभिन्न ट्रांसप्लांट की सुविधा उपलब्ध थी, लेकिन अब प्रदेश के बाहर सहित किसी भी अस्पताल में पैकेज की सीमा तक समस्त ट्रांसप्लांट पर हुए खर्च का पुनर्भरण राज्य सरकार करेगी। इसमें लंग्स, बोन मेरो, किडनी, लिवर, हार्ट ट्रासंप्लांट शामिल हैं। साथ ही प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों को ऑर्गन रिट्राइवल सेंटर के रूप में विकसित किया जाएगा। नर्सिंग स्टाफ की विशेष प्रकार की ड्यूटी को ध्यान में रखते हुए इनके लिए पृथक कैडर बनाया जाएगा।

आगामी वर्ष में 1 लाख भर्तियां और होंगी
आगामी वर्ष में 1 लाख भर्तियां और होंगी। संभाग स्तर पर एक.एक उच्च माध्यममिक विद्यालय में डिफेंस सर्विस प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट स्थापित होगा। सरकारी कॉलेजों में ओपन जिम स्थापित होंगे। नाथद्वारा, प्रतापगढ़, सागवाड़ा में खेल स्टेडियम बनेगा। सरदारपुरा (नाथद्वारा) में कुश्ती अकादमी एवं स्टेडियम निर्माण हेतु 25 करोड़ रूपए व्यय किए जाएंगे। आगामी वर्ष में सीआईएसएफ की तर्ज पर राजस्थान इंडस्ट्रीयल सिक्योरिटी फोर्स (RISF) की एक अतिरिक्त बटालियन बनेगी। प्रदेश में पंडयावाड़ा ़ऋषभदेव और नवाणिया वल्लभनगर सहित 200 उप स्वास्थ्य केंद्र क्रमोन्नत होंगे। प्रदेश में कई क्षेत्रों में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने,प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को क्रमोन्नत करने की घोषणा भी हुई है।

वल्लभनगर में नगर पालिका बनेगी
प्रदेश में विभिन्न सड़कों,पुलियाओं के निर्माण और उन्नयन पर 1900 करोड़ रूपए खर्च होंगे। भींडर में अतिरिक्त जिला एवं सेशन न्यायालय खोला जाएगा। मावली और नाथद्वारा एनआई एक्ट प्रकरण न्यायालय खोले जाएगा। चीतरी डूंगरपुर में सिविल न्यायालय खुलेगा। सायरा उप तहसील को तहसील में क्रमोन्नत किया जाएगा। वल्लभनगर में नगर पालिका बनेगी। नयागांव खेरवाड़ा और चित्तौड़ के घोसुंडा में सरकारी कॉलेज खुलेगा। नाथद्धारा में पुलिस थाना खुलेगा,जगत कुराबड़ में पुलिस चौकी खुलेगी।
यह भी पढ़ें : राज्य सरकार का बजट 2023-24


