लगातार दूसरे दिन भी प्रदेश को दिलाया मैडल
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। मध्यप्रदेश के भोपाल में खेलो इंडिया यूथ गेम्स (khelo india youth games 2023) आयोजित हो रहे हैं। इसमें उदयपुर के महाराणा प्रताप खेल गांव की ओर से गए तैराक युग चैलानी हर दिन मैडल जीतकर प्रदेश और जिले का नाम रोशन कर रहे हैं। युग चैलानी ने आज बुधवार को खेलो इंडिया की यूथ गेम्स तैराकी में 400 मीटर व्यक्तिगत मेडले में स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश और उदयपुर का नाम रोशन किया है। मंगलवार को भी युग ने 200 मीटर फ्री स्टाइल तैराकी में कांस्य पदक जीता था।
तैराकी प्रशिक्षक महेश पालीवाल ने बताया कि खेलो इण्डिया युथ गेम्स में युग चैलानी के अभी तीन इवेंट और बाकी है। उम्मीद है कि इनमें भी युग बेहतरीन प्रदर्शन से प्रदेश और उदयपुर के लिए मैडल लेकर आएंगे। शानदान प्रदर्शन के जरिए 16 वर्षीय युग चैलानी ने देश के टॉप 10 तैराकों में जगह बना ली है, यह प्रदेश के लिए एक बडी उपलब्धि है। पूर्व में भी युग जुनियर, सीनियर प्रतियोगिता, खेलो इण्डिया, स्कुली नेशनल, एस.एफ.आई रेंकिंग प्रतियोगिता में भी कई पदक प्राप्त कर चुके है।
बेहतरीन उपलब्धि पर महाराणा प्रताप खेलगांव के खेल अधिकारी ललित सिंह झाला, तैराकी प्रशिक्षक महेश पालीवाल, सेंट ऐन्थनी स्कूल के प्राचार्य विलियम डिसूजा, तैराकी संघ के सचिव चन्द्रगुप्त सिंह, उपाध्यक्ष विनोद सनाढ्य सहित अन्य ने युग चैलानी को शुभकामनाएं दी हैं।



