इस्तांबुल,(एआर लाइव न्यूज)। तुर्की और सीरिया में सोमवार सुबह आए भूकंप से जान माल का बड़ा नुकसान हुआ है। तुर्की में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्कैल पर 7.8 मापी गई हैं। इस प्राकृतिक आपदा में आरंभिक तौर पर 500 से अधिक लोगों के मारे जाने की खबर है।
भूकंप से कई बहुमंजिला इमारते धराशाही हो गई और लोग मलबे में दब गए। तुर्की में भूकंप जमीन से करीब 24 किलोमीटर की गहराई पर आया। भूकंप का केंद्र बिन्दु तुर्की के गाजियांटेप प्रांत के नूरदागी से करीब 23 किलोमीटर पूर्व में स्थित है। भूकंप की तीव्रता अधिक होने से कई इमारते कुछ देर तक हिलती रही।
तुर्की के स्थानीय समय अनुसार सोमवार सुबह 4 बजकर 17 मिनट पर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। लोग कुछ संभल पाते उससे पहले कई इमारते भूकंप के तेज झटके से धराशाही हो गई। भूकंप में तुर्की में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ हैं। मौके पर बचाव कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है और मलबे में दबे ज्यादा से ज्यादा लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं।
रेस्क्यू ऑपरेशन में मलबे में दबे लोगों को बचाने पर फोकस
भूकंप से हुए जान माल नुकसान को देखते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। इसमें मलबे में दबे लोगांें को पहले बाहर निकालने पर फोकस किया जा रहा है ,ताकी ज्यादा से ज्यादा लोगों को बचाया जा सकें। मलबे को हटाने जगह जगह चैन माउंटिंग मशीनें भी लगाई गई है ताकी जल्द से जल्द मलबा हटाया जा सके।


