उदयपुर। विश्व कैसर दिवस के अवसर पर शनिवार को जीबीएच ममोरियल कैंसर हॉस्पिटल में पीडियाट्रिक कैंसर वार्ड का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एचआरएच ग्रुप के निदेशक डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने कैंसर मरीजों से मुलाकात की और कैंसर पीड़ितों से कहा कि जिसको भी आवश्यकता हो मेरे दरवाजे हमेशा खुले हैं। मैं हर संभव मदद को तत्पर रहूंगा और जरूरत के समय साथ खड़ा रहूंगा। कार्यक्रम में हॉस्पिटल स्टाफ ने नाट्य मंचन से कैंसर के कारण बन रहे व्यसन से दूर देने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि अर्चना ग्रुप के निदेशक सौरभ पालीवाल ने कहा कि प्रेम से बढ़कर कोई दवा नहीं है। यहां के डॉक्टर का मरीजों के प्रति प्र्रेम दवा से भी कई ज्यादा मरीज हित में काम करता है। उन्होंने खुद का अनुभव बताते हुए कहा कि यहां जो काम करते हैं, वह मरीज को घर का सदस्य मानकर काम करते हुए मैंने देखा है।
कैंसर सर्जन डॉ. कुरेश बंबोरा ने कहा कि हम हमारे हर मरीज को बेस्ट इलाज देने का प्रयास करते हैं। जब मरीज के इलाज करते हैं, तो ईश्वर से एक ही प्रार्थना करते हैं कि हमारा काम और अनुभव मरीज हित में काम आए और वे सफल हों। इस सफर में हम यहीं कामना करते है मरीज स्वस्थ हो।
कार्यक्रम से पहले मुख्य अतिथि डॉ. लक्ष्यराजसिंह मेवाड़, विशिष्ठ अतिथि सौरभ पालीवाल, अमेरिकन इंटरनेशल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज की निदेशक डॉ. सुरभि पोरवाल, डीन डॉ. विनय जोशी, मेडिकल डायरेक्टर डॉ. तरूण व्यास का डॉ. रोहित रेबेलो, डॉ. कुरेश बंबोरा, डॉ. ममता लोढ़ा और डॉ. मानसी शाह, ओएसडी आशीष शर्मा ने अभिनंदन किया। कार्यक्रम का संचालन विवेक अग्रवाल ने किया।


