AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

राजस्थान इंटरनेशनल एक्सपो 20 से 22 मार्च तक जोधपुर में

Devendra Sharma by Devendra Sharma
February 3, 2023
Reading Time: 1 min read
Rajasthan International Expo from 20 to 22 March in Jodhpur


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रदेश के हैण्डीक्राफ्ट क्षेत्र में निर्यात को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजन

जोधपुर/जयपुर( एआर लाइव न्यूज)। राजस्थान के हैण्डीक्राफ्ट, वुडन एवं आयरन फर्नीचर, स्टील के बर्तन, कृषि खाद्य उत्पाद, स्टोन आर्टिकल्स, इंजीनियरिंग गुड्स क्षेत्र में निर्यात को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से राजस्थान इंटरनेशनल एक्सपो 20 से 22 मार्च तक जोधपुर में आयोजित होगा।

जोधपुर के बोरोनाड़ा स्थित ट्रेड फेसिलिटेशन सेन्टर में होने वाले इस एक्सपो में भाग लेने के लिए 28 देशों के 20000 से अधिक विदेशी बाॅयर्स को निमंत्रण भेजा गया है। राज्य सरकार द्वारा विश्व के सभी देशों के भारतीय दूतावासों में सम्पर्क किया गया है। अब तक कुल 28 देशों से बायर्स की सूची प्राप्त हो चुकी है। उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री शकुंतला रावत ने शुक्रवार को राजस्थान इंटरनेशनल एक्सपो के लोगो और ब्राॅशर लांचिंग के दौरान यह जानकारी दी।

शकुंतला रावत ने बताया कि इस अंतरराष्ट्रीय एक्सपो में हस्तशिल्प से लेकर वुडन एवं आयरन फर्नीचर, सेरेमिक व अन्य उत्पादों को व्यापक स्तर पर प्रदर्शित किया जाएगा। जोधपुर को भारत की हैण्डीक्राफ्ट केपिटल कहा जाता है। देश भर से वुडनए आयरन से संबंधित हैण्डीक्राफ्ट आइटम जोधपुर से निर्यात किए जाते हैं।

रावत ने बताया कि हाल ही में भारत सरकार ने जोधपुर में पूर्व में संचालित इनलैण्ड कंटेनर डिपो की क्षमता विस्तार के लिए 95 करोड़ रूपये की विशेष सहायता स्वीकृत की है। इसीलिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोधपुर को चुना है। इस अवसर पर राजस्थान एक्सपोर्ट प्रमोशन काउसिंल (आरईपीसी) एवं राजसीको के चेयरमैन राजीव अरोड़ा, एसीएस उद्योग एवं वाणिज्य वीनू गुप्ता, उद्योग एवं वाणिज्य आयुक्त महेंद्र पारख, आरईपीसी के वाईस चेयरमैन महावीर प्रसाद शर्मा भी उपस्थित थे।

UIT udaipur door to step delivery services

28 देशों के विदेशी बाॅयर्स को एक्स्पो में भाग लेने के लिए भेजा निमंत्रण

राजीव अरोड़ा ने बताया कि जोधपुर के बोरोनाड़ा स्थित ट्रेड फेसिलिटेशन सेन्टर आयोजित होने वाले इस एक्सपो में भाग लेने के लिए इनमें जर्मनी, फ्रांस, संयुक्त अरब अमीरात, यूके, सिंगापुर, नीदरलैंड, मेक्सिको, बेलारूस, चिली, हंगरी, पुर्तगाल, वियतनाम, ताइवान, ब्राजिल, कोलंबिया के अतिरिक्त श्रीलंका, भूटान, म्यांमार, कुवैत, सूडान, कजाखस्तान के बाॅयर्स को एक्सपो में भाग लेने के लिए निमंत्रण भेजा गया है।

Tags: ar live newsCM Ashok GehlotIndustries & Commerce Minister of Rajasthanlatest news in hindiRajasthan International ExpoRajasthan International Expo in jodhpurudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .