उदयपुर संभाग में भी हो सकती बारिश
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। मौसम में बदलाव आने से ठंड का असर फिर तेज हो गया हैं। अगले तीन दिनों में उदयपुर संभाग सहित प्रदेश में कई जगह हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने का अनुमान भी लगाया गया हैं। बीती रात फतेहपुर सीकर में न्यूनतम तापमान माईनस 2.3 डिग्री रहा।
मौसम विभाग के अनुसार 28 जनवरी को सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पश्चिमी राजस्थान के ऊपर एक प्रेरित परिसंचरण तंत्र बनने की प्रबल संभावना है। इसके असर से 28 जनवरी दोपहर बाद से ही राज्य के कुछ भागों में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी। 29 जनवरी को दक्षिण पश्चिम राजस्थान को छोड़कर अधिकांश स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जेकी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हो सकती है। 28 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की सम्भावना है।

शीतलहर का दौर आगामी 24 घंटों तक जारी रहने की सम्भावना
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में कई जगह शीतलहर का दौर आगामी 24 घंटों तक जारी रहने की सम्भावना है। शुक्रवार को चूरू व सीकर जिलों में न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री से नीचे दर्ज किया गया है। चूरू में माइनस 0.5 डिग्री, फतेहपुर सीकर माइनस 2.3, बीकानेर 1.9, पिलानी 2.7, संगरिया हनुमानगढ़ 2.0, करौली 2.0 डिग्री, फलौदी 2.8 डिग्री, टोंक वनस्थली 3.8, उदयपुर 8.6, करौली 2.0, पिलानी 2.7, सीकर 3.0, फलौदी 2.8,बीकानेर का न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री सेल्सियस रहा।


