Home

अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयर्स में गिरावट जारी: निवेशकों के 2.75 लाख करोड़ रूपए डूबे

नई दिल्ली,(एआर लाइव न्यूज)। फोरेंसिक फाइनेशियल रिसर्च फर्म हिंडेनबर्ग (Hindenburg research) की रिपोर्ट के खुलासे के बाद अडानी ग्रुप (Adani Group) की कंपनियों के शेयर्स में लगातार गिरावट आ रही है। शेयर्स में आ रही गिरावट के चलते निवेशकों के 2.75 लाख करोड़ रूपए डूब गए हैं। शुक्रवार को अडानी पोर्ट्स और अडानी ट्रांसमिशन के शेयर्स में 20 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आयी। adani group shares

अमेरिका की फोरेंसिक फाइनेशियल रिसर्च फर्म हिंडेनबर्ग ने अपनी रिपोर्ट में अडाणी ग्रुप पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया। हिंडनबर्ग रिसर्च ने रिपोर्ट में दावा किया है कि अडानी ग्रुप की कई कंपनियां कई वर्षों से शेयरों में गड़बड़ी, अकाउंटिंग फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिग में शामिल रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक अडाणी ग्रुप की सभी 7 प्रमुख लिस्टेड कंपनियों पर काफी ज्यादा कर्ज है और ग्रुप की सभी कंपनियों के शेयर्स को 85 प्रतिशत से ज्यादा ओवरवैल्यूड भी बताया गया है।

इस रिपोर्ट के आने के बाद अडानी ग्रुप पर बड़ा असर पड़ा है। इससे ग्रुप की कंपनियों के शयर्स में गिरावट आयी है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिकए अडाणी को लगभग 1.44 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का नुकसान हुआ है। अडाणी की कंपनियों की मार्केट कैप भी कम हुई हैए जिसके चलते निवेशकों को 2.75 लाख करोड़ से ज्यादा का नुकसान हुआ है।

Lucky Jain

Recent Posts

राजस्थान से साइबर गुलाम बनाकर म्यांमार भेजे जा रहे युवक: राजस्थान से जुड़े अंतराष्ट्रीय मानव तस्करी के तार

भारत सरकार की मदद से म्यांमार में फंसे साइबर गुलाम बनाकर भेजे गए कई पीड़ित…

5 hours ago

हिन्दुस्तान जिंक ने आंध्र प्रदेश में हासिल किया टंगस्टन ब्लॉक

हिन्दुस्तान जिंक के खनिज अन्वेषण और संसाधन पोर्टफोलियो को मजबूती मिलेगी उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। हिंदुस्तान…

2 days ago

नौकरानी निकली लूट की मास्टर माइंड: घर में घुसकर वृद्धा से लूट के प्रयास का मामला

नौकरानी के मैसेज पर उसका भाई गिरोह के साथियों के साथ लूट करने घुसा था…

2 days ago

7 लाख की रिश्वत लेता रेवेन्यू इंस्पेक्टर गिरफ्तार

10 लाख रूपए की रिश्वत की मांग कर परिवादी को कर रहा था परेशान उदयपुर,(एआर…

3 days ago

बिहार में एनडीए सरकार : तेजस्वी को भी ले डूबी कांग्रेस

एआर लाइव न्यूज। बिहार में एनडीए 202 सीटों के साथ सरकार बहुमत के साथ बन…

3 days ago

बाल दिवस स्पेशलः क्रिकेट मैच में निराश्रित बालकों ने लगाए चौके-छक्के

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। बाल अधिकारिता विभाग उदयपुर की ओर से शुक्रवार को से राष्ट्रीय बाल…

3 days ago