AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

74वां गणतंत्र दिवस राज्य स्तरीय समारोह में राज्यपाल ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज, उदयपुर में 60 लोग हुए सम्मानित

Lucky Jain by Lucky Jain
January 26, 2023
Reading Time: 2 mins read
rajasthan state level republic day program in sms stadium jaipur


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। 74वें गणतंत्र दिवस का राज्य स्तरीय समारोह (republic day 2023 program) भव्यता, उत्साह और उमंग के माहौल में मनाया गया। राज्यपाल कलराज मिश्र ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर गुरुवार को सवाई मानसिंह स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद उन्होंने परेड का निरीक्षण किया और सलामी गार्ड द्वारा प्रस्तुत मार्च पास्ट की सलामी ली।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, विधानसभा अध्यक्ष डॉ सीपी जोशी एवं बीस सूत्री कार्यक्रम की आयोजन, क्रियान्वयन व समन्वय समिति के उपाध्यक्ष डॉ चन्द्रभान भी समारोह में उपस्थित रहे। ध्वजारोहण से पहले राज्यपाल कलराज मिश्र ने 74वें गणतंत्र दिवस पर सवाई मान सिंह स्टेडियम के समीप अमर जवान ज्योति पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों को नमन किया और मौन रख कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

hindustan zink 26 jan shubhkamnayen

गणतंत्र दिवस के अवसर पर उदयपुर के गांधी ग्राउंड में आयोजित हुए जिला स्तरीय समारोह में कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद खाचरियावास ने परेड निरीक्षण किया और एडीएम ओपी बुनकर ने राज्यपाल के संदेश का वाचन किया। समारोह में मुख्य अतिथि मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने उदयपुर में कार्यरत 60 प्रतिभाओं को उत्कृष्ट कार्य और सेवाओं के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। समारोह में संभागीय आयुक्त राजेन्द्र भट्ट, आईजी प्रफुल्ल कुमार, कलेक्टर ताराचंद मीणा, एसपी विकास शर्मा सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे।

udaipur district level republic day program 2023

आकर्षक प्रस्तुतियां और अद्भुत करतब देख रोमांचित हुए गणमान्य

राज्य स्तरीय समारोह में हाड़ीरानी महिला बटालियन, पुलिस आयुक्तालय जयपुर, एसडीआरएफ, जीआरपी, जेल प्रहरी, बॉर्डर होमगार्ड, 14वीं बटालियन आरएसी, हरियाणा पुलिस, अर्बन होमगार्ड, एनसीसी आर्मी एवं एयरविंग, स्काउट एवं गाइड, एमजीडी स्कूल आदि की 16 टुकड़ियों ने परेड में हिस्सा लिया।

उड़ीसा, हरियाणा, गुजरात, असम और राजस्थान के लोक कलाकारों और स्कूली बच्चों ने जय भारत गुणगान करें, एकता से मिल कर नए भारत का निर्माण करें गीत पर नृत्य संयोजन सहित आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। प्रख्यात रंग निर्देशक भानु भारती के निर्देशन में हुई इनकी मनोहारी प्रस्तुतियां देखकर उपस्थित गणमान्य एवं आमजन देशभक्ति के भाव से ओत-प्रोत हो उठे। इसके बाद राजस्थान पुलिस के अश्वारोही दल ने फ्लैग पास्ट किया और अद्भुत करतब दिखाए। समारोह में मुख्य सचिव उषा शर्मा, पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा सहित जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी, कर्मचारी, विशिष्ट एवं आमजन उपस्थित रहे।

उदयपुर में इन 60 प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित

UIT Udaipur Poster
  • गणतंत्र दिवस समारोह में सहायक निदेशक दीपक मेहता, पर्यटन उपनिदेशक शिखा सक्सेना, जिला खेल अधिकारी शकील हुसैन, एमजी कॉलेज सहायक आचार्य डॉ पूर्णिमा सिंह, रसद विभाग की प्रवर्तन निरीक्षक डॉ निशा मूँदडा, राजकीय जिला चिकित्सालय अंबामाता के डॉ राहुल जैन, गीतांजलि हॉस्पिटल के हृदय शल्य चिकित्सक डॉ संजय गांधी, वनपाल सदाशिव तिवारी, विशिष्ठ लोक अभियोजक चेतन पूरी गोस्वामी को सम्मानित किया गयाको सम्मानित किया गया
  • वरिष्ठ पशु चिकित्साधिकारी डॉ दत्तात्रेय चौधरी, सहायक कृषि अधिकारी डॉ योगिता राणावत, महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय ऋषभदेव की प्रधानाचार्य रेणुका, एमबी अस्पताल नर्सिंग अधीक्षक दामोदरलाल वरानिया, भूअभिलेख निरीक्षक प्रमोद द्विवेदी, सामाजिक कार्यकर्ता सौरभ गुप्ता, ललित कुमार दलाल को सम्मानित किया गया
  • पत्रकार संजय खोखावत, पत्रकार कृतिका चौबीसा, पत्रकार गिरीश कुमार शर्मा, पत्रकार भुवनेश पंड्या, समाजसेवी गोविंद प्रसाद जंगिड़, सामाजिक कार्यकर्ता अजय खतुरिया, पटवारी सुरपाल सिंह सोलंकी, समाजसेवी डॉ मदन मोदी, वरिष्ठ सहायक कलेक्टर कार्यालय विशाल तंबोली, निशानेबाजी प्रशिक्षक जितेंद्र सिंह चुंडावत को सम्मानित किया गया
  • थियोसोफिकल सोसायटी लॉज शिक्षा सुपरवाइजर सोनिया रावत, राउमावि कालीभीत लसाड़िया के व्याख्याता सुनील कुमार, एनसीसी ग्रूप हेडक्वार्टर सहायक प्रशासनिक अधिकारी प्रदीप पोरवाल, राउप्रावि नंगलाई के अध्यापक रितेश कुमार मीणा को सम्मानित किया गया
  • सूचना सहायक कल्पना पालीवाल, टीएडी के अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी प्रकाश डूँगरवाल, एमबी अस्पताल के मेडिसिन विभाग डाटा मैनेजर कातीन रावल, पस बड़गांव के वरिष्ठ तकनीकी सहायक विशाल दशोत्तर, जिला एवं सेशन न्यायालय के वरिष्ठ मुंशरीम अजीत कुमार राँका, मुख्य आयोजना अधिकारी के कनिष्ठ सहायक चेतन पंड्या को सम्मानित किया गया
  • सम्भागीय आयुक्त कार्यालय के कनिष्ठ सहायक दिलीप कुमार पटेल, जिला परिषद के कनिष्ठ सहायक श्यामसुंदर शर्मा, जिला एवं सेशन न्यायालय के कार्यालय सहायक प्रीतेश श्रीमाल, यूआईटी के वरिष्ठ सहायक कैलाश शर्मा, महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यमिक विद्यालय लसड़िया के व्याख्याता डॉ सुरेन्द्र पालीवाल को सम्मानित किया गया
  • जिला कलेक्टर कार्यालय की टीम न्याय अनुभाग, टीम जंबूरी, गृह रक्षा केंद्र के सदस्य नरेंद्र सिंह चुंडावत, नागरिक सुरक्षा केंद्र स्वयं सेवक धर्मेन्द्र सिंह राणा, नगर निगम फायरमेन अविनाश शर्मा, एनसीसी ग्रुप हेडक्वाटर के वाहन चालक सुंदरलाल पालीवाल, सवाईकर्मी कालू, सम्भागीय आयुक्त कार्यालय के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भीमराज डांगी, अमी संस्थान सचिव राजेश्वरी राणावत को सम्मानित किया गया
  • अंजुमन फलाहूल मंसूर सोसायटी अध्यक्ष अब्दुल लतीफ़ मंसूरी, सेंट पोल सीनियर सेकंडरी स्कूल की छात्रा मनस्वी सुखवाल, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धार की छात्रा गोमती गमेती, सॉफ्ट बोल खिलाड़ी शारदा कुमार नाई, वॉलीबॉल खिलाड़ी भूमि कोठारी को सम्मानित किया गया
  • इंदिरा रसोई में उत्कृष्ट कार्य करने वाले मेवाड़ विकलांग सेवा संस्थान चित्तौड़गढ़, हरिओम सेवा संस्थान बांसवाड़ा, नीलकंठ रेस्टोरेंट संस्थान आमेट व वेलनेस फाउंडेशन ट्रस्ट इंदिरा रसोई ऋषभदेव तथा सर्वश्रेष्ठ गौशाला के रूप में फतेहनगर की कृष्ण महावीर गौरक्षा समिति को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया

यह भी पढ़ें : जल जीवन मिशन

Tags: ar live newsCM Ashok Gehlotgovernor kalraj mishrapratap singh khachariyawasrajasthan newsrepublic day 2023 programudaipurudaipur latest news in hindiUdaipur news

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .