AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

जल जीवन मिशन : जनवरी में ही अब तक 1.12 लाख से अधिक कनेक्शन हो चुके

Devendra Sharma by Devendra Sharma
January 24, 2023
Reading Time: 1 min read
Jal Jeevan Mission Scheme in rajasthan


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

एसीएस ने ली समीक्षा बैठक

जयपुर(एआर लाइव न्यूज)। जल जीवन मिशन(जेजेएम) के तहत सोमवार को 8 हजार 158 हर घर जल कनेक्शन(एफएचटीसी) दिए गए। जनवरी में अभी तक एक लाख 12 हजार से अधिक कनेक्शन हो चुके हैं। इससे पहले दिसम्बर में 1 लाख 15 हजार 105 हर घर जल कनेक्शन हुए थे।

जलदाय विभाग के एसीएस डॉ.सुबोध अग्रवाल ने मंगलवार को समीक्षा बैठक ली और जल जीवन मिशन एवं विभाग की वृहद पेयजल परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने प्रतिदिन औसतन जल कनेक्शन 10 हजार तक पहुंचाने का लक्ष्य दिया और जल कनेक्शनों में पिछड़ रहे जैसलमेर, हनुमानगढ़, प्रतापगढ़, सवाई माधोपुर, श्रीगंगानगर, डूंगरपुर एवं धौलपुर जिले के अभियंताओं को गति बढ़ाने के निर्देश दिए। जेजेएम में जनवरी माह में अभी तक 485.12 करोड़ रूपए खर्च हो चुके हैं।

जल कनेक्शनों की संख्या अप्रेल 2022 के बाद से ही बढ़ रही

एसीएस डॉ.सुबोध अग्रवाल ने बताया कि जल कनेक्शनों की संख्या अप्रेल 2022 के बाद से ही बढ़ रही है। मिशन की शुरूआत से अभी तक हर घर जल कनेक्शन का आंकड़ा भी 33 लाख पार कर गया है। जनवरी माह में सर्वाधिक(एफएचटीसी) करने वाले जिलों में भीलवाड़ा 65 प्रतिशत लक्ष्य पूरे करने के साथ सबसे आगे है, जबकि 64 प्रतिशत कनेक्शन के साथ झालावाड़ दूसरे, 62 प्रतिशत के साथ चित्तौडग़ड़ तीसरे स्थान पर है।

जल गुणवत्ता जांच पर भी दिया जोर

बैठक में बताया गया कि जल गुणवत्ता जांच के तहत केमिकल टेस्ट अभी तक 71596 तथा बेक्टीरियल टेस्ट अभी तक 44 हजार 72 किए गए हैं। ब्लॉक स्तर पर 250 नई प्रयोगशालाएं स्थापित करने के लिए अभी तक 238 ब्लॉक में स्थान चयनित कर लिया गया है। इन ब्लॉक्स में तीन-चार माह में लैब स्थापित हो जाएंगी। 12 ब्लॉक्स में लैब के लिए स्थान शीघ्र ही चिन्हित कर लिया जाएगा। बैठक में एमडी जल जीवन मिशन अविचल चतुर्वेदी, मुख्य अभियंता (जल जीवन मिशन) आरके मीना, मुख्य अभियंता (विशेष परियोजना) दिनेश गोयल, मुख्य अभियंता(तकनीकी) दलीप गौड, मुख्य अभियंता (प्रशासन), राकेश लुहाडिया, मुख्य अभियंता (शहरी एवं गुणवत्ता नियंत्रण) केडी गुप्ता, मुख्य अभियंता (जोधपुर) नीरज माथुर भी मौजूद थे।

Tags: ACS Dr subodh agrawalar live newsJal Jeevan Missionjjm rajasthanlatest news in hindiphed rajasthanudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .