AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

चार दिन बैंक रहेंगे बंदः दो दिन अवकाश, दो दिन हड़ताल

Lucky Jain by Lucky Jain
January 26, 2023
Reading Time: 1 min read
badgaon sarpanch sanjay sharma 26 jan shubhkamnayen


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली,(एआर लाइव न्यूज)। महीने के आखिरी में बैंक जाकर अगर कोई काम करना है, तो वह काम आमजन शुक्रवार को ही निपटा लें, क्यों कि शनिवार से अगले चार दिन तक बैंक बंद रहेंगे। 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट 2023 प्रस्तुत करने वाली हैं, इससे पहले ही बैंकों कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर दो दिन हड़ताल (bank employee strike 2023) पर जाने की घोषणा कर दी है।

जानकारी के अनुसार यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने 30 और 31 जनवरी को बैंक कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने की घोषणा की है, वहीं इससे पहले 28 और 29 जनवरी को शनिवार-रविवार है। बैंक में महीने के चौथे शनिवार अवकाश होता है। ऐसे में अगर बैंक कर्मचारी हड़ताल पर जाने का निर्णय बरकरार रखते हैं तो लगातार चार दिन बैंक बंद रहेंगे।

badgaon bhuvnesh vyas 26 jan shubhkamnayen

इन मांगों को लेकर की है हड़ताल की घोषणा

यूनाईटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स बैंक कर्मचारियों के लिए 5-डे वीक, सेवानिवृत हो चुके बैंक कर्मचारियों के पेंशन में अपडेशन, ओल्ड पेंशन स्कीम को लागू करने, बैंकों में सभी कैडर के कर्मचारियों की भर्ती करने सहित अन्य मांगों को लेकर बैंक कर्मचारियों ने हड़ताल का निर्णय लिया है। बैंक कर्मचारियों का कहना है कि वे अपनी मांगे पूर्व में भी भारतीय बैंक संघ आईबीए तक पहुंचा चुके हैं, लेकिन उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं आया।

लगातार चार दिन बैंक बंद होने से चेक क्लीयरेंस, एटीएम में नकदी खत्म होने सहित अन्य दिक्कतें आ सकती हैं। हालां कि बैंक की ऑनलाइन सेवाएं जारी रहेंगी। इसके अलावा अगर किसी को बैंक ब्रांच पर जाकर कोई आवश्यक काम है तो वह शुक्रवार को ही कर लें।

hindustan zink 26 jan shubhkamnayen

यह भी पढ़ें : सोलर पंप स्थापना में राजस्थान देश में सबसे आगे

Tags: ar live newsbank employee strike 2023bank newsIBAIndian bank associationnational newsUFBUUnited forum of bank unions

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .