AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

कोर्ट चौराहे पर बाइक सवार दंपत्ति को रोडवेज बस ने टक्कर मारी, महिला को कुचला

Lucky Jain by Lucky Jain
January 23, 2023
Reading Time: 1 min read
woman died in bike and roadways bus accident at court circle udaipur


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

दंपत्ति की बेटी की दो दिन बाद होनी है शादी, घर में खुशिया मातम में बदलीं

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। शहर के व्यस्ततम कोर्ट चौराहे पर (accident in udaipur) सोमवार दोपहर रोडवेज बस ने बाइक सवार दंपत्ति को चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक पर पीछे बैठी महिला धन्नीबाई की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी, वहीं बाइक चला रहे लोगर डांगी घायल हैं, रोडवेज बस चालक भीलवाड़ा निवासी लहरूलाल मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि भुवाणा निवासी लोगर डांगी की बेटी की दो दिन बाद शादी है, जिसके चलते लोगर डांगी पत्नी धन्नी बाई के साथ खरीददारी करने मंडी जा रहे थे।

हादसे के बाद डिवाइडर हटाने की मांग को लेकर वकीलों ने मौके पर इकट्ठे होकर नारेबाजी की। वहीं परिजनों के साथ डांगी समाज के लोग भी मौके पर इकट्ठे हो गए और आर्थिक सहायता की मांग कर शव मौके से हटाने से इनकार कर दिया। मामला बढ़ता देख एडीएम सिटी प्रभा गौतम, एडिएसपी चन्द्रशील ठाकुर मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। रोडवेज बस प्रबंधक महेश उपाध्याय भी मौके पर आ गए। अधिकारियों की समझाइश और आश्वासन के बाद परिजनों मौके से हटे और शव मोरचरी में रखवाया गया।

एक्सीडेंट करने वाले बस चालक को नौकरी से हटाया जाएगा

रोडवेज बस प्रबंधक महेश उपाध्याय ने बताया कि यह रोडवेज बस अनुबंधित है और भीलवाड़ा से उदयपुर होते हुए अहमदाबाद जा रही थी। ऐसे में बस चालक भीलवाड़ा निवासी लहरूलाल सरकारी कर्मचारी नहीं होकर अनुबंधित है। बस चालक के खिलाफ कार्रवाई कर इसका अनुबंध खत्म करेंगे और इसे नौकरी से हटाया जाएगा।

दंपत्ति को टक्कर मारने के बाद महिला को 15 फीट तक घसीटा

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि व्यवस्ततम चौराहा होने के बावजूद बस चालक गाड़ी लापरवाहीपूर्वक चला रहा था। बाइक सवार दंपत्ति बस के आगे चल रहे थे, इस दौरान बस चालक ने गाड़ी आगे निकालने का प्रयास किया। इस दौरान बस के अगले हिस्से की चपेट में बाइक आ गयी। बाइक सवार दंपत्ति वहीं गिर गए, बाइक चला रहे लोगर डांगी दूसरी तरफ गिरे, वहीं बाइक पर पीछे बैठी धन्नी बाई बस के अगले हिस्से के नीचे आ गयीं। एक्सीडेंट होने के बाद भी चालक ने बस नहीं रोकी और महिला को कुचलते हुए 15 फीट तक घसीटता ले गया। हादसे में धन्नीबाई की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। हादसे के बाद मौके पर भीड़ इकट्ठी होती देख बस चालक मौके से फरार हो गया।

UIT Udaipur

शादी की खुशियां मातम में बदलीं

परिजनों ने बताया कि महिला धन्नीबाई की बेटी की दो दिन बाद शादी होनी है। घर में शादी को लेकर खुशियों का माहौल था, लेकिन जब धन्नीबाई की मौत की खबर घर पर पहुंची तो खुशियां मातम में बदल गयीं। लोगर डांगी और धन्नीबाई शादी की खरीददारी करने के लिए ही भुवाणा स्थित घर से मंडी जाने के लिए निकले थे।

Tags: accident in udaipurar live newscourt circle udaipurlatest news in hindilatest news udaipurudaipurudaipur latest news in hindiUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .