AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

उदयपुर में बीती रात रही सबसे सर्द रात: औसत से 5 डिग्री नीचे आया न्यूनतम तापमान

Devendra Sharma by Devendra Sharma
January 15, 2023
Reading Time: 1 min read
cold wave in rajasthan


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

2.7 डिग्री रहा न्यूनतम तापमान

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। मौसम विभाग ने मकर संक्रांति से सर्दी का असर और तेज होने का जो अनुमान लगाया था वह एक बार फिर सटीक साबित हुआ। उदयपुर संभाग सहित प्रदेश में कई जगह कड़ाके की ठंड का दौर बना हुआ है।

मौमस विभाग के अनुसार रविवार को उदयपुर मेें न्यनूतम तापमान 2.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया हैं। जो कि जनवरी में उदयपुर के औसत न्यूनतम तापमान से 5 डिग्री कम हैं। शनिवार को उदयपुर का न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस रहा था। इस हिसाब से 24 घंटे में ही उदयपुर के रात के तापमान में 4.7 डिग्री की कमी आयी हैं।

इस सीजन में उदयपुर में बीती रात न्यूनतम तापमान सबसे कम रहा और उस कारण सर्दी का असर भी तेज रहा। इस कारण जगह जगह लोग अलाव तापते हुए भी नजर आए। शाम होते ही बाजारों में लोगों की चहल पहल भी कम हो गई। चित्तौड़ में न्यूनतम तापमान माइनस 1.4 डिग्री रहा। प्रदेश में सबसे कम तापमान माइनस 4.7 डिग्री सेल्सियस फतेहपुर सीकरी में दर्ज किया गया।

शीत लहर और तेज सर्दी के असर को देखते हुए उदयपुर में 16 जनवरी से 22 जनवरी तक जिले के सभी निजी स्कूलों का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक कर दिया गया हैं। एडिएम सिटी प्रभा गौतम ने रविवार सुबह इसके आदेश जारी किए हैं। यह आदेश जिले के सभी निजी एवं सीबीएसई से मान्यता प्राप्त(केंद्रीय विद्यालय को छोडक़र) लागू होगा। हालांकि परीक्षाओं के समय में कोई बदलाव नहीं होगा।

UIT Udaipur

कई जगह बर्फ जमी नजर आयी

रात के तापमान में एकदम कमी आने से प्रदेश में कई जगह सुबह के समय खुले में बर्फ जमी हुई नजर आयी। माउंट आबू में रात का तापमान औसत से काफी नीचे चले जाने से यहां ठंड का बड़ा असर नजर आ रहा है। उदयपुर जिले में भी सुबह के समय कुछ जगह खेतों में,घरों के बाहर खड़े वाहनों पर हल्की बर्फ जमी नजर आयी।

प्रदेश में 4 डिग्री से कम तापमान वाले शहर

उदयपुर 2.7 डिग्री सेल्सियस, चित्तौड़ माइनस 1.4,फतेहपुर सीकरी माइनस 4.7,भीलवाड़ा 0.6,वनस्थली 2.1, सीकर 0.5,जैसलमेर 2.3, बीकानेर 1.2, चूरू माइनस 2.5, अंता बारा 1.7, संगारियाहनुमानगढ़ 1.8, जालोर 4.0, सिरोही 2.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

nagar nigam udaipur air pollution poster
Tags: ar live newscold wave in udaipur rajasthancoldest place in india todaycoldest place in rajasthan todayudaipur news updateUdaipur temperatureweather news udaipur

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .