उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राजीव गांधी शहरी ओलंपिक 2023 (rajiv gandhi urban olympic 2023) खेलों का 26 जनवरी से आयोजन किया जा रहा है। खासबात है कि इसमें किसी भी उम्र के खिलाड़ी 7 प्रकार के खेलों में हिस्सा ले सकते हैं।
उदयपुर कलेक्टर ताराचंद मीणा ने बताया कि खेलों में हिस्सा लेने के लिए 21 जनवरी तक व्यक्तिगत या पूरी टीम का सामूहिक रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। वेबसाइट के इस लिंक https://rajolympic.rajasthan.gov.in/KhelMahotsav/View/PlayerRegistrationTypeUrban.html?ID= पर जाकर प्रतिभागी खेल में रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।। कलेक्टर ने लोगों से अपील है कि वे इन खेलों में ज्यादा से ज्यादा हिस्सा लेकर नगर निगम वार्ड का प्रतिनिधित्व करें।
राजीव गांधी शहरी ओलंपिक खेल-2023 के तहत शामिल खेल
- कबड्डी : पुरूष व महिला श्रेणी
- टेनिस बॉल क्रिकेट : पुरूष व महिला श्रेणी
- खो-खो : महिला श्रेणी
- वॉलीबॉल : पुरूष व महिला श्रेणी
- एथलेटिक्स 100 मी., 200 मी. और 400 मी. : पुरूष व महिला श्रेणी
- फुटबॉल : पुरूष श्रेणी
- बास्केटबॉल : पुरूष व महिला श्रेणी

आवश्यक दस्तावेज
प्रतिभागियों को बताए गए लिंक https://rajolympic.rajasthan.gov.in/KhelMahotsav/View/PlayerRegistrationTypeUrban.html?ID= पर जाकर सबसे पहले व्यक्तिगत या सामूहिक श्रेणी का चयन करना होगा। इसके बाद जनआधार नंबर डालने होंगे। निवास प्रमाण पत्र देने के साथ ही खेलों को चयनित कर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। रजिस्ट्रेशन के लिए मोबाइल नंबर और पासपोर्ट साइज फोटाग्राफी भी अनिवार्य होगी। खेलों में हिस्सा लेने के लिए जनआधार कार्ड, निवास प्रमाणपत्र, मोबाइल नंबर और पासपोर्ट साइट फोटो साथ रखनी होगी।
यह भी पढ़ें : जियो 5G सेवा राजस्थान के तीन शहरों में शुरू हुई



