AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

एप्पल के ग्राहक हो जाएं सावधान: मार्केट में हैं डुप्लीकेट एसेसरीज, पुलिस ने बड़ी मात्रा में जब्त की

Lucky Jain by Lucky Jain
January 10, 2023
Reading Time: 1 min read
apple iphone duplicate accessories seized from shops in udaipur


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। भूपालपुरा थाना पुलिस ने क्षेत्र स्थित मोबाइल एसेसरीज की चार दुकान पर दबिश देकर बड़ी मात्रा में एप्पल आईफोन (apple iphone) की डुप्लीकेट एसेसरीज बरामद की हैं। पुलिस ने दुकान संचालकों को भी गिरफ्तार कर लिया है।

थानाधिकारी हनवंत सिह सोढ़ा ने बताया कि एप्पल कंपनी के प्राधिकृत प्रतिनिधि संदीप तंवर और संजय शर्मा की सूचना पर टीम ने सिंधु भवन के सामने एग्जोटिक मोबाइल जोन दुकान, अशोक नगर रोड नम्बर 11 स्थित आई कनेक्टर रीस्टोर पॉइंट, मोबाइल किंग और शक्तिनगर स्थित सलेक्शन मोबाइल एसेसरीज की दुकानों पर दबिश दी। यहां जब सामान की तलाशी ली तो बड़ी मात्रा में एप्पल आईफोन कंपनी के लोगो लगे डुप्लीकेट मोबाइल एसेससरीज बरामद हुईं। इस पर पुलिस ने चारों दुकानों के संचालकों को भी गिरफ्तार कर लिया है।

UIT Udaipur

इन दुकानों से यह डुप्लीकेट सामान हुआ बरामद

  • EXOTIC Mobile Zone सिंधु भवन के सामने, भूपालपुरा से एप्पल कम्पनी के लोगो लगे आईफोन मोबाइल के 11 नकली ईअरपोड्स, 06 नकली चार्जिंग यूएसबी केबल, 08 नकली एडेप्टर यूएसबी सी प्लस, 51 नकली मोबाइल बैक कवर कुल 76 मोबाइल उपकरण व एसेसरीज
  • i-Connect RESTORE POINT रोड़ न. 11, अशोक नगर से 61 नकली आईफोन बैटरी, 18 नकली चार्जिंग यूएसबी केबल, 10 नकली एडेप्टर यूएसबी, 06 नकली फ्रन्ट पैनल, 323 नकली मोबाइल बैक कवर, 166 नकली चार्जिंग कनेक्टर, 24 नकली बैक व फ्रन्ट कैमरा, 05 नकली ईअरफोन, 20 नकली टच सेन्सर कुल 633 मोबाईल एसेसरीज व उपकरण
  • MOBILE KING MOBILE PARTS& ACCESSORIES रोड़ न. 11, अशोक नगर से एप्पल कम्पनी के लोगो लगे आईफोन मोबाइल के 12 नकली मोबाइल टच पेनल, 19 नकली बैक कैमरा, 03 नकली टच सेन्सर, 19 चार्जिंग कनेक्टर कुल 53 मोबाइल उपकरण व एसेसरीज
  • SELECTION Mobile Accessories कम्यूनिटी हॉल रोड़, शक्तिनगर से एप्पल कम्पनी के लोगो लगे आईफोन मोबाइल के 276 नकली मोबाइल बैक कवर, 02 चार्जिंग एडेप्टर, 05 चार्जिंग केबल कुल 283 मोबाईल उपकरण व एसेसरीज जब्त किये गये है।
Tags: apple iphoneapple iphone duplicate accessories in udaipurar live newslatest news in hindiudaipurudaipur latest news in hindiUdaipur news

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .