AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

सर्दी के तेवर: प्रशासन ने स्कूलों में की छुट्टी

Devendra Sharma by Devendra Sharma
January 5, 2023
Reading Time: 1 min read
winter vacation in schools udaipur rajasthan


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। शीत लहर को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने जिले के सभी सरकारी,गैर सरकारी और सीबीएसई से मान्यता प्राप्त स्कूलों में आगामी 7 जनवरी तक अवकाश घोषित कर दिया हैं। हालांकि स्कूल स्टाफ का समय शिविरा पंचाग के अनुसार रहेगा।

एडीएम सिटी प्रभा गौतम द्वारा गुरूवार शाम जारी किए गए आदेश अनुसार शीत लहर के चलते उदयपुर जिले के समस्त सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूलों व सीबीएसई से मान्यता प्राप्त स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए आगामी 7 जनवरी तक अवकाश घोषित कर दिया गया है। स्कूलों के समय में भी बदलाव किया गया हैं। हालांकि परीक्षाओं के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया हैं। सभी नीजी स्कूलों का समय 9 जनवरी से 15 जनवरी तक सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगा। शीत लहर के चलते उदयपुर जिले सहित प्रदेश में कई जगह खेतों और खुले स्थानों पर गुरूवार सुबह बर्फ की परत जमी नजर आयी।

winter vacation announced in Rajasthan schools

प्रशासन ने इसलिए उठाया कदम

उदयपुर का न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री पर आ गया हैं। शीत लहर को ध्यान में रखते हुए निदेशक माध्यमिक शिक्षा बीकानेर ने गुरूवार दोपहर ही सभी कलेक्टर को पत्र लिखा था। उसमें आगामी 15 जनवरी तक स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप समस्त सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूलों के समय में परिवर्तन या अवकाश घोषित करने कलेक्टर को अधिकृत कियां। इसके बाद उदयपुर जिला प्रशासन ने शाम को ही स्कूलों में 7 जनवरी तक अवकाश और नीजी स्कूलों के समय में बदलाव का आदेश जारी कर दिया।

गुरूवार को उदयपुर का न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि उदयपुर के औसत न्यूनतम तापमान से 3 डिग्री सेल्सियस कम हैं। बुधवार को अधिकतम तापमान 18.7 डिग्री सेल्सियस रहा था जो कि उदयपुर के औसत अधिकतम तापमान से 5 डिग्री कम था। उदयपुर में एक ही दिन में न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री से गिरकर 3.7 डिग्री पर आने से बीती रात ठिठुरन भी तेज रही।

Tags: ar live newsCold wave udaipursnowfall in indiasnowfall in kedarnath dhamudaipur news updateudaipur weather updatewinter holiday in schools in rajasthanwinter vacation in rajasthan school 2023

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .