AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

उदयपुर में ठंड : न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री

Devendra Sharma by Devendra Sharma
January 5, 2023
Reading Time: 1 min read
udaipur weather update winter on minimum temperature


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
  • लेकसिटी में औसत न्यूनतम से 3 डिग्री कम हैं तापमान
  • स्कूलों में समय परिवर्तन या छुट्टी घोषित कर सकते हैं कलेक्टर

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में कड़ाके की ठंड का दौर बना हुआ हैं। बीती रात उदयपुर में न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस रहने से आमजन पर इसका बड़ा असर नजर आया। माउंट आबू में न्यूनतम तापमान माइनस 6 डिग्री पर आ गया हैं।

मौसम विभाग के अनुसार गुरूवार को उदयपुर का न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि उदयपुर के औसत न्यूनतम तापमान से 3 डिग्री सेल्सियस कम हैं। बुधवार को अधिकतम तापमान 18.7 डिग्री सेल्सियस रहा था जो कि उदयपुर के औसत अधिकतम तापमान से 5 डिग्री कम था। उदयपुर में एक ही दिन में न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री से गिरकर 3.7 डिग्री पर आने से बीती रात ठिठुरन भी तेज रही।

कई जगह नजर आयी बर्फ की परत

सर्दी तेज होने के साथ ही उदयपुर जिले सहित प्रदेश में कई जगह खेतों और खुले स्थानों पर सुबह के समय बर्फ की परत जमी नजर आने लगी हैं। उदयपुर में उबेश्वर जी मार्ग पर स्थित मोरवानिया क्षेत्र में भी गुरूवार सुबह कई जगह खेतों में और पौधों पर बर्फ जमी नजर आयी। प्रदेश में सर्दी का असर तेज होने के साथ ही कई जगह कोहरे का असर भी नजर आ रहा हैं। इसका सीधा असर यातायात पर नजर आ रहा हैं। कोहरे के कारण कई रूट पर वाहनों की गति धीमी हो गई हैं। वाहन चालक सुरक्षा की दृष्टि से धीमी गति से वाहन चलाने मजबूर होते नजर आ रहे हैं।

UIT Udaipur

स्कूलों में समय परिवर्तन या छुट्टी घोषित कर सकते हैं कलेक्टर

शीतलहर को देखते हुए निदेशक माध्यमिक शिक्षा बीकानेर ने सभी कलेक्टर को पत्र लिखा हैं। निदेशक गौरव अग्रवाल ने आगामी 15 जनवरी तक स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप समस्त सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूलों के समय में परिवर्तन या अवकाश घोषित करने कलेक्टर को अधिकृत किया हैं।

प्रदेश में बीती रात के तापमान की स्थिति

उदयपुर 3.7 डिग्री सेल्सियस, फतेहपुर माइनस 1.8, सीकर माईनस 1.5, चूरू माइनस 1.5, अजमेर 3.9, भीलवाड़ा 1.4, वनस्थली 3.4, अलवर 1.3, जयपुर 3.8, पिलानी 2, कोटा 4, बूंदी 3.4, चित्तौड़गढ़ 3.1, बाड़मेर 6.9, पाली 3.4, जोधपुर 6.2, फलौदी 5, बीकानेर 2.4, श्रीगंगानगर 4.5, धौलपुर 3.6, नागौर 4, टोंक 4.3, बारां 1.1, डूंगरपुर 7.5, हनुमानगढ़ 4.4, जालोर 4.4, सिरोही 2, सवाई माधोपुर 4, करौली में 1.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

Tags: ar live newslatest news udaipurnational newsrajasthan newsudaipurudaipur latest news in hindiUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .