AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

राष्ट्रपति मुर्मू का राजस्थान का पहला दौरा: संविधान पार्क का किया लोकार्पण

Lucky Jain by Lucky Jain
January 3, 2023
Reading Time: 1 min read
indian president rajasthan two days visit inaugurates first samvidhan park


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय राजस्थान दौरे के तहत आज मंगलवार सुबह जयपुर पहुंच गयी। राष्ट्रपति बनने के बाद यह उनका राजस्थान का पहला दौरा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के जयपुर एयरपोर्ट पहुंचने पर वहां राज्यपाल कलराज मिश्र और सीएम अशोक गहलोत ने उनकी अगवानी की।

एयरपोर्ट से राष्ट्रपति जयपुर में अमर जवान ज्योति पहुंची और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद राष्ट्रपति ने राजभवन में बने संविधान पार्क का लोकार्पण किया। यह देश और राजस्थान का पहला संविधान पार्क है। संविधान पार्क में राष्ट्रपति ने मयूर स्तंभ, गांधी प्रतिमा, महाराणा प्रताप के घोड़े चेतक की प्रतिमा सहित ब्यूटीफिकेशन के कामों का भी राष्ट्रपति ने अवलोकन किया।

indian president rajasthan two days visit inaugurates first samvidhan park -1

आमतौर पर राजभवन में आमजन को प्रवेश नहीं होता है, लेकिन संविधान पार्क जाने के लिए आमजन को निश्चित स्थान तक प्रवेश दिया जाएगा। संविधान पार्क में आमजन को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे से जुड़े इतिहास और संविधान गठन में योगदान देने वाले महान विभुतियों की प्रतिमाओं के देखने और उनके बारे में जानने का मौका मिलेगा। इसके अलावा संविधान पार्क में महाराणा प्रताप की प्रतिमा, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की चरखा कातते हुए की प्रतिमा, राष्ट्रीय पक्षी मोर के स्तंभ सहित उद्यान परिसर में बेहद खूबसूरत, शांत और आकर्षक नजारा देखने को मिलेगा।

कल स्काउट जम्बूरी का उद्घाटन करेंगी राष्ट्रपति

राष्ट्रपति आज दोपहर हवाई यात्रा के जरिए जयपुर से उदयपुर डबोक एयरपोर्ट पहुंची हैं। यहां से वे आबू रोड के मानपुर पहुंचेंगी। आबूरोड में वे ब्रह्मकुमारी के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। बुधवार को वे पाली के रोहट में स्काउट गाइड की जंबूरी का उद्घाटन करेंगी, इसके बाद जोधपुर से दिल्ली रवाना होंगी।

UIT Udaipur
Tags: Ashok Gehlotgovernor kalraj mishraindia first samvidhan park in jaipurjaipurpresident droupadi murmuSamvidhan park

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .