AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

पाली में सूर्यनगरी एक्सप्रेस ट्रेन पटरी से उतरी, 3 डिब्बे पलटे: 26 यात्री घायल

Lucky Jain by Lucky Jain
January 2, 2023
Reading Time: 1 min read
suryanagari express train 11 coaches derailed in pali 26 passenger injured


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पाली,(एआर लाइव न्यूज)। प्रदेश के पाली जिले में बोमादड़ा गांव से नजदीक सोमवार तड़के सूर्यनगरी सुपरफास्ट ट्रेन पटरी से उतर गयी, इस दौरान ट्रेन के तीन डिब्बे पलट गए। हादसे में 26 यात्री घायल हुए हैं, गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। हादसे की सूचना पर रेलवे अधिकारी और जिला अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया गया। घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

हादसे में 11 डिब्बे पटरी से उतरे हैं, जबकि 3 डिब्बे पलट गए। हादसा सुबह 3 30 बजे हुए, ऐसे में इस दौरान ज्यादातर यात्री गहरी नींद में थे, ऐसे में किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला। डिब्बे पलटने के साथ ही यात्री एक-दूसरे पर गिरने लगे, उपर की बर्थ पर सो रहे यात्री अचानक से नीचे गिरे, जिससे उनके काफी चोटें आयीं।

suryanagari express train 11 coaches derailed in pali 26 passenger injured -1

घायलों को दी गयी आर्थिक सहायता

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने घायल हुए यात्रियों को तत्काल आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए, उन्होंने कहा कि घायलों के बचाव कार्य की मॉनीटरिंग की जा रही है। रेलवे विभाग ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। रेल मंत्री के निर्देश पर रेलवे अधिकारियों ने मौके पर ही मामूली घायल हुए कुछ यात्रियों को आर्थिक सहायता उपलब्ध करवा दी। अधिकारियों ने बताया कि गंभीर घायल यात्रियों को 1 लाख रूपए और अन्य घायलों को 25-25 हजार रूपए आर्थिक सहायता दी है।

nagar nigam udaipur

सुबह 3.30 बजे तेज धमाके के आवाज आयी तो ग्रामीण उधर तरफ भागे

हादसा पाली जिले के बोमादड़ा गांव के पास हुआ था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सुबह 3.30 बजे अचानक तेज धमाके की आवाज सुनाई दी। इस पर जब मौके पर पहुंचे तो ट्रेन के कुछ डिब्बे पटरी से उतरे हुए थे और 3 डिब्बे पलट गए थे। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और घायलों को ट्रेन से निकालकर बचाव कार्य शुरू किया।

UIT Udaipur

राष्ट्रीय जम्बूरी में हिस्सा लेने आ रहे थे 300 स्काउट गाइड स्टूडेंट

हादसे के समय ट्रेन में स्काउट, गाइड के 300 स्टूडेंट भी सवार थे। ये सभी पाली में होने वाली राष्ट्रीय जंबूरी में हिस्सा लेने के लिए हैदराबाद से आ रहे थे। जानकारी के अनुसार सभी स्टूडेंट ठीक हैं और जंबूरी स्थल पर पहुंच चुके हैं।

Tags: pali newspali rajasthanrajasthan newssuryanagari express train 11 coaches derailedsuryanagari express train 11 coaches derailed in pali 26 passenger injuredsuryanagari express train derailtrain accident in pali rajasthan

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .