AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

प्रदेश में कई जगह 4-5 दिनों तक जारी रहेगा शीतलहर का दौर

Devendra Sharma by Devendra Sharma
January 2, 2023
Reading Time: 1 min read
minimum temperature in udaipur


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर में न्यूनतम तापमान 5.6 पर आया,सर्दी बढ़ी

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। नए साल की शुरूआत के साथ ही उदयपुर सहित प्रदेश में कई स्थानों पर सर्दी का असर तेज हो गया हैं। माउंट आबू में सोमवार सुबह नक्की झील सीमा में बर्फ की हल्की चादर भी जमी नजर आयी। उदयपुर में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री पर आने से लोगों की दिन चर्या पर सीधा असर देखने को मिल रहा हैं।

मौमस विभाग के अनुसार सोमवार सुबह दर्ज न्यूनतम तापमान के अनुसार राज्य के चूरू, सीकर, हनुमानगढ़ व अलवर जिलों में कहीं कहीं शीतलहर या अतिशीत लहर दर्ज की गई है। चूरू में न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री, फतेहपुर, सीकर में 1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उदयपुर में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री रहा। रविवार को न्यूनतम तापमान 6 डिग्री था। सर्दी का असर जैसे जैसे बढ़ रहा हैं वैसे वैसे शाम होते होते बाजारों में लोगों की चहल पहल धीरे धीरे कम होने लगी हैं। कई जगह सड़क किनारे और दुकानों के बाहर लोग शाम को अलाव तापते भी नजर आने लगे हैं।

UIT Udaipur

बीकानेर, जयपुर संभाग के कुछ भागों में पाला पड़ने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार राज्य में जारी अति शीतलहर का दौर आगामी 4.5 दिनों तक जारी रहेगा। इस दौरान शेखावाटी क्षेत्र के कुछ भागों में तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज होने की प्रबल संभावना है। बीकानेर, जयपुर संभाग के कुछ भागों में पाला पड़ने की संभावना है। उत्तर-पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में आगामी 48 घंटों के दौरान कहीं-कहीं घना कोहरा भी छाने की संभावना है। कोहरे के कारण कई जगह वाहनों की गति धीमी नजर आ रही हैं।

इन जगहों पर 5 डिग्री से भी कम रहा न्यूनतम तापमान

मौसम विभाग के अनुसार रविवार की रात फतेहपुर का न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस रहा। अलवर 3.8 डिग्री, चूरू 1.6 डिग्री, भीलवाड़ा 4.5 डिग्री, पिलानी 4.2 डिग्री, सीकर 3 डिग्री, नागौर 4.1, बारां 4.7, हनुमानगढ़ 1.1, सिरोही में न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Tags: cold wave in udaipurtemperature in lakecitytempreature in udaipurudaipur temperature winterudaipur tempreature

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .