कुमावत समाज का युवक-युवती परिचय सम्मेलन
उदयपुर, (एआर लाइव न्यूज)। कुमावत समाज का युवक-युवती परिचय सम्मेलन महासभा भवन हरिदासजी की मगरी पर हुआ। इसमें कुमावत समाज के विवाह योग्य 171 युवक युवतियों ने जीवन परिचय दिया।
कार्यक्रम संयोजक दयाशंकर रावड़िया ने बताया कि कुमावत समाज पांच खेड़ा संस्थान द्वारा आयोजित परिचय सम्मेलन के मुख्य अतिथि पांच खेड़ा अध्यक्ष दयाशंकर भदाणीया थे। भदाणीया ने कहा कि इस तरह के सम्मेलन से समाज के परिवार आपस में मेल मिलाप करके अपने बच्चों के भविष्य की चिंताओं से मुक्त हो सकते है। कार्यक्रम के सह संयोजक सुधीर कुमावत ने बताया कि परिचय सम्मेलन में कुल 171 युवक-युवतियों ने अपना परिचय दिया। उदयपुर, राजसमन्द, जोधपुर, पाली, अजमेर, भीलवाड़ा, सिरोही व चितौड़गढ़ के साथ ही महाराष्ट्र, गुजरात व मध्यप्रदेश राज्यो के युवक युवतियां इस सम्मेलन में शामिल हुए।

समाज के विकास पर भी हुई चर्चा
इस अवसर पर समाज के प्रबुद्धजनों ने समाज के विकास और आगामी दिनों में होने वाले समाज के सामुहिक विवाह को लेकर भी चर्चा की। सम्मेलन में लक्ष्मीलाल बातरा, मोहनलाल गोठवाल, भगवतीलाल मानणीया, पंकज टांक, अनूप टांक, पुरुषोत्तम उदीवाल, शंकर भदाणीया, मंदिर कमेटी के अध्यक्ष कन्हैया लाल नाहर, श्याम सुंदर मानणीया, क्षेत्रीय अध्यक्ष माणक बबेरिवाल, भागचंद्र बातरा, कुलदीप टांक, रमेश भदाणीया, ख्यालीलाल टांक सहित समाज के कई लोग मौजूद थे। संचालन पायल टांक ने किया।



