AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

जयपुर में भतीजे ने ताई की हत्या कर शव के टुकड़े किए और जंगल में फेंक आया

Lucky Jain by Lucky Jain
December 17, 2022
Reading Time: 1 min read
jaipur old lady murder case police arrest woman Nephew he killed and cut body


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। प्रदेश की राजधानी जयपुर में रिश्तों को तार-तार करने वाली वारदात हुई है। विद्याधर नगर के सेक्टर 2 में एक युवक ने घर में बड़ी मम्मी (ताई) की हत्या कर शव के 8 से 10 टुकड़े किए और हाईवे किनारे जंगल में अलग-अलग जगह फेंक आया। किसी को शक नहीं हो, इसलिए खुद ही थाने में जाकर ताई की गुमशुदगी भी दर्ज करवा दी। मृतका की शादीशुदा बेटियों को चचेरे भाई पर संदेह हुआ तो उन्होंने पुलिस के सामने शक जाहिर किया। जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी विद्याधर नगर के सेक्टर 2 निवासी अनुज शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है। 62 वर्षीय मृतका सरोज देवी शर्मा आरोपी अनुज की ताई हैं। सरोज देवी की दो बेटियां पूजा और मोनिका और एक बेटा है। बेटियों की शादी हो चुकी है और बेटा विदेश रहता है। मृतका सरोज देवी के पति की मृत्यु 1995 में ही हो गयी थी।

मृतका के देवर और आरोपी के पिता बैंक से सेवानिवृत अधिकारी हैं। बताया जा रहा है कि वारदात के दिन परिवार के अन्य सदस्य घर की बेटी के रिश्ते की बात करने शहर से बाहर गए हुए थे। उस दिन घर में सरोज देवी और भतीजा अनुज ही था।

वारदात 11 दिसंबर की, गुमराह करता रहा आरोपी

पुलिस ने बताया कि वारदात 11 दिसंबर की है। आरोपी अनुज कीर्तन के एक ग्रुप से जुड़ा हुआ है, उस दिन वह उसी कीर्तन ग्रुप के प्रोग्राम में दिल्ली जाने की तैयारी कर रहा था। ताई उसे जाने से मना कर रही थी। ताई की रोक-टोक अनुज को पसंद नहीं थी। 11 दिसंबर के दिन जब ताई सरोज देवी ने अनुज को कीर्तन में दिल्ली जाने से रोका तो गुस्से में उसने रसोई में खड़ी ताई के सिर पर हथौड़ा मार दिया। सिर में गहरी चोट लगने से सरोज देवी की रसोई में ही मौत हो गयी।

ताई की हत्या करने के बाद अनुज ने शव को ठिकाने लगाने की योजना बनाई। वह शव को बाथरूम तक ले गया। बाजार जाकर हैंड ग्राइंडर खरीद कर लाया। ग्राइंडर से ताई के शव के 8 से 10 टुकड़े किए और अलग-अलग बैग में भर दिए। इसके बाद जयपुर-दिल्ली हाईवे पर अलग-अलग स्थानों पर बैग फेंक आया।

UIT Udaipur

रसोई में खून के धब्बे धोते हुए बहन ने देख लिया

शव के टुकड़े फेंकने के बाद 12 दिसंबर को अनुज ने थाने जाकर ताई की गुमशुदगी भी दर्ज करा दी और ताई की बड़ी बहन पूजा को फोन कर बताया कि 11 दिसंबर की शाम बड़ी मम्मी गाय को रोटी खिलाने गयी थी, वापस नहीं आयी हैं। पुलिस थाने में उनकी गुमशुदगी दर्ज करवा दी है। पूजा ने यह बात बड़ी बहन मोनिका को बताई।

मां की गुमशुदगी का जैसे ही पता चला मोनिका 13 दिसंबर को अनुज को बिना कुछ बताए ही जयपुर फ्लैट पर पहुंच गयी। उस समय अनुज रसोई में दीवार पर लगे खून के कुछ धब्बे धो रहा था। मोनिका ने अनुज से धब्बों के बारे में पूछा तो वह घबरा गया और नकसीर आ गयी थी कहकर वहां से चला गया।

मोनिका को अनुज पर संदेह हुआ, उसने छोटी बहन पूजा को यह बात बताई। अगले दिन पूजा भी जयपुर पहुंच गयी। दोनों बहनों को शुक्रवार को थाने जाकर पुलिस के सामने अनुज पर हत्या का संदेह जाहिर किया। पुलिस ने जब पड़ताल की तो सरोज देवी की हत्या और शव के टुकड़े कर फेंकने का खुलासा हुआ। इस पर पुलिस ने अनुज को गिरफ्तार कर लिया है।

highlight advertisement
Tags: crime in jaipurjaipur old lady murder caseNephew killed his elder motherNephew killed his elder mother in jaipur

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .