AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

चार साल बाद भी हमारी सरकार के खिलाफ कोई एंटी इनकम्बेंसी नहीं: सीएम गहलोत

Devendra Sharma by Devendra Sharma
December 17, 2022
Reading Time: 1 min read
CM Gehlot said even after four years there is no anti-incumbency against our government


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सरकार के चार साल पूरे होने पर सीएम ने गिनाई उपलब्धियां

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि जन जन को राहत पहुंचाना हमारी प्राथमिकता हैं। राज्य सरकार की सफल नीतियों के कारण कोराना दौर के बावजूद राजस्थान की अर्थव्यवस्था लगातार आगे बढ़ रही हैं। राज्य की जीडीपी 11.04 प्रतिशत की दर से बढ़ना हमारे लिए अच्छी बात हैं।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य सरकार के चार साल पूरे होने पर शनिवार को मुख्यमंत्री निवास पर यह बात कही। उन्होंने कहा कि स्टेट जीडीपी पिछले 3 साल में 3 लाख करोड़ रुपये बढ़ी है जो राज्य के विकास का प्रतीक है। स्टेट जीडीपी का आकार बढ़कर 12 लाख करोड़ रुपये हो गया है। गहलोत ने स्वास्थ्य सेवाओं का जिक्र करते हुए कहा कि बजट का 7 प्रतिशत स्वास्थ्य पर खर्च हो रहा है।

गहलोत ने कहा कि अभी तक 337 मरीजों के करीब 11 करोड़ रुपये लागत के ट्रांसप्लांट व इंप्लांट चिरंजीवी योजना के तहत किए जा चुके हैं। इससे पूर्व गहलोत ने राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन करते समय कहा कि राजस्थान में पहली बार हुआ जब अभी तक कोई एंटी इनकम्बेंसी नहीं है। विपक्ष को तो सिर्फ खामियां दिखती है।

UIT Udaipur

सभी जिला अस्पताल में आईसीयू की सुविधा उपलब्ध

राजस्थान के सभी जिला अस्पताल में आईसीयू की सुविधा उपलब्ध है। प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं पर सरकार को खास फोकस है। कोयले पर निर्भरता कम करने तथा सोलर, विंड व बायोमॉस एनर्जी से बिजली बनाने के लिए प्रदेश में परम्परागत ऊर्जा स्रोतों के स्थान पर रिन्यूएबल एनर्जी पर फोकस किया जा रहा है। राजस्थान 16,000 मेगावॉट सोलर एनर्जी क्षमता के साथ देश में प्रथम स्थान पर है। सरकार की सकारात्मक नीतियों के चलते प्रदेश में निवेश बढ़ रहा है।

प्रदेश में 8.85 लाख किसानों का बिजली बिल शून्य आया है

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान देश का पहला राज्य है जहां किसानों के लिए अलगे से कृषि बजट लाया गया हैं और प्रदेश में 8.85 लाख किसानों का बिजली बिल शून्य आया है। 21 लाख किसानों का 15 हजार करोड़ का कर्ज माफ किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान में एफआईआर के अनिवार्य पंजीकरण की नीति के बावजूद 2021 में 2019 की तुलना में करीब 5 प्रतिशत अपराध कम दर्ज हुए हैं। पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ईआरसीपी) का जिक्र करते हुए गहलोत ने कहा कि इसे राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा देने में जितनी देरी होगी, उससे इसकी प्रोजेक्ट कॉस्ट बढ़ेगी और अधिक खर्च आएगा।


मुख्यमंत्री गहलोत ने इन उपलब्धियों का जिक्र भी किया

  • चार साल में 1639 महात्मा गांधी राजकीय इंग्लिश मीडियम स्कूल खोले गए हैं जिनमें करीब 3 लाख बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं।
  • तीन साल में राज्य में 211 नए राजकीय कॉलेज खोले गए हैं। इनमें 94 बालिका कॉलेज हैं।
  • 2018 के बाद पत्रकारिता विश्वविद्यालय, विधि विश्वविद्यालय जैसे प्रोफेशनल विश्वविद्यालयों की शुरूआत की गई। एक दिव्यांग विश्वविद्यालय भी बनाया जाएगा।
  • प्रदेश में आज कुल 89 विश्वविद्यालय हैं। 25 नए नर्सिंग कॉलेज एवं 42 नए एग्रीकल्चर कॉलेज खोले गए हैं।
  • राज्य में 24,405 करोड़ रुपये खर्च कर 53,789 किमी सड़कों का विकास किया गया।
  • राज्य में 390 से अधिक औद्योगिक क्षेत्र विकसित हो चुके हैं व 147 नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित किए जा रहे हैं।
  • कर्मचारियों के हित में पूर्व पेंशन योजना ओपीएस फिर से लागू की गई।
highlight inverter bulb
Tags: CM Ashok Gehlotgehlot governmentGehlot government completes four yearsrajasthan news

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .