उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। जीबीएच अमेरिकन हॉस्पीटल के आर्थोस्कॉपिक एवं ज्वॉइंट सर्जन डॉ. राहुल खन्ना ने इंदौर के अरबिंदो मेडिकल कॉलेज में एडवांस नी कैडेवरिक वर्कशॉप में तीन केस प्रस्तुत किए। यह तीनों केस घुटने की दूरबीन से ऑपरेशन की अत्याधुनिक विधि के थे।
ग्रुप डायरेक्टर डॉ. आनंद झा ने बताया कि डॉ. राहुल खन्ना को अरबिंदो मेडिकल कॉलेज में दूरबीन से कैडेवर में घुटने की एडवांस्ड लिगामेंट सर्जरी की कार्यशाला में बतौर फैकल्टी आमंत्रित किया गया था। यहां उन्होंने घुटनों के लिगामेंट की सर्जरी करते हुए अपने अनुभव साझा किए और सर्जरी की बारीकियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
डॉ. राहुल खन्ना इससे पूर्व भी राष्ट्रीय स्तर पर दूरबीन से ऑपरेशन के लिए बतौर फैकल्टी आमंत्रित किए जा चुके है। वे पिछले 10 वर्षों से उदयपुर में दूरबिन से ऑपरेशन कर रहहैं।


