AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

सांसद रवि किशन ने संसद में पेश किया जनसंख्या नियंत्रण कानून लाने का निजी बिल

Lucky Jain by Lucky Jain
December 10, 2022
Reading Time: 1 min read
bjp mp ravi kishan to introduce bill for population control bill in parliament


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कांग्रेस पहले ये कानून लेकर आ जाती, तो शायद मेरे भी चार बच्चे नहीं होते

दिल्ली,(एआर लाइव न्यूज)। गोरखपुर सांसद रवि किशन ने शुक्रवार को संसद में जनसंख्या नियंत्रण कानून लाने के लिए निजी बिल पेश किया है। विधेयक पेश करते हुए उन्होंने कहा कि यह कानून लाया जाता है तो नए भारत के निर्माण में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

सांसद रवि किशन ने बिल के माध्यम से कहा है कि किसी भी देश की जनसंख्या अगर नियंत्रित है तो उस देश का विकास बहुत तेजी से होता है। सामाजिक व आर्थिक दशा तेजी से सुधरती है। इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए जनसंख्या पर निजी बिल पेश किया।

उन्होंने कहा कि इससे आने वाली पीढ़ी को कई फायदे होंगे। बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के साथ ही अच्छी परवरिश हर वर्ग के लोगों के संभव होगी। एक अच्छी परवरिश से बच्चे को शानदार व्यक्तित्व मिलेगा। जिससे उसका भविष्य बेहतर होगा और बेहतर व्यक्ति ही बेहतर समाज का निर्माण कर सकता है। साथ ही संसाधन का अधिक लाभ ले सकेंगे। तेजी से बढ़ रही जनसंख्या पर नियंत्रण लगेगा। प्रकृति का संतुलन भी स्थापित होगा।

सांसद रवि किशन ने कहा मेरे चार बच्चे होने को लेकर विपक्ष ट्रोल करता है, तो मैं कहता हूं कि कांग्रेस की 50 साल देश में सरकार रही है, कांग्रेस अगर पहले यह कानून लेकर आती तो शायद मेरे भी चार बच्चे नहीं होते। मुझसे जो मिस्टेक हुई, मैं मानता हूं, आगे आने वाली पीढ़ी गलती न करे, इसलिए यह कानून जरूरी है। नारी के सेहत पर ध्यान देना भी जरूरी है।

highlight advertisement
Tags: bjpbjp mp ravi kishanbjp mp ravi kishan to introduce bill for population control bill in parliamentGorakhpur MP Ravi kishannarendra modipopulation control bill in parliament

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .