AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

वेदांता उदयपुर वर्ल्ड म्यूजिक फेस्टिवल 16 से 18 दिसंबर तक

Lucky Jain by Lucky Jain
December 9, 2022
Reading Time: 1 min read
vedanta udaipur world music festival 2022 16 to 18 december


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
  • भारत के फरहान अख्तर, प्रसिद्ध प्ले बेक सिंगर पैपोन और कामाक्षी खन्ना सहित कई कलाकारों की प्रस्तुति होंगी आकर्षण का केन्द्र
  • सारंगी के प्रोत्साहन पर रहेगा विशेष जोर

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। सहर और हिंदुस्तान जिंक के संयुक्त तत्वावधान में 16 दिसंबर से तीन दिवसीय वेदांता उदयपुर वर्ल्ड म्यूजिक फेस्टिवल आयोजित होगा। इस ग्लोबल वर्ल्ड म्यूजिक फेस्टिवल का आज शुक्रवार को ताज फतेह प्रकाश पैलेस में कर्टेन रेजर इवेंट हुआ।

समारोह में हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड के सीईओ अरूण मिश्रा और सहर के संस्थापक संजीव भार्गव ने वेदांता उदयपुर वर्ल्ड म्यूजिक फेस्टिवल का पोस्टर विमोचन किया और 16 से 18 दिसंबर तक होने वाले कार्यक्रमों और इसमें आने वाले अंतर्राष्ट्रीय कलाकारों के बारे में बताया। राजस्थान पर्यटन विभाग वेदांता उदयपुर वर्ल्ड म्यूजिक फेस्टिवल का सह-आयोजक है।

सहर संस्थापक संजीव भार्गव ने बताया कि वे उदयपुर में वेदांता उदयपुर वर्ल्ड म्यूजिक फेस्टिवल का छठा संस्करण आयोजित करने जा रहे हैं। इस बार देश के प्रसिद्ध प्ले बेक सिंगर पैपोन, कामाक्षी खन्ना, पुर्तगाल से फाडो सिंगर कातिया गुरेरो, कोलंबिया, चिली, पनामा, पराग्वे से आबाकोराओ ग्रुप, पुर्तगाल से सेंजा और भारत से फरहान अख्तर सहित 100 से अधिक कलाकारों की प्रस्तुतियां आकर्षण का केन्द्र रहेंगी।

संजीव भार्गव ने कहा कि इस बार सारंगी पर विशेष जोर दिया गया है। यूनेस्को के मुताबिक सारंगी एक संरक्षित परंपरा और वाद्य यंत्र है, ऐसे में इसके कलाकारों के प्रोत्साहन पर म्यूजिक फेस्टिवल में विशेष जोर दिया जाएगा।

nagar nigam udaipur air pollution poster

टेलेंट हंट विजेता राजस्थान की पांच प्रतिभाएं भी देंगी प्रस्तुति

हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड के सीईओ अरूण मिश्रा ने बताया कि पहली बार वेदांता उदयपुर वर्ल्ड म्यूजिक फेस्टिवल में नए टेलेंट को भी अंतर्राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुति देने का मौका मिलेगा। इसके लिए हिंदुस्तान जिंक ने सहर के साथ मिलकर एक टेलेंट हंट किया था। इसमें देशभर से संगीत गायन और वादन सैकड़ों कलाकारों ने उनकी प्रस्तुति के वीडियो बनाकर भेजे थे।

प्रसिद्ध गायिका सुधा रघुनाथन और पंडित रवि शंकर जोशी ने सुर, लय, ताल, प्रस्तुतिकरण सभी मानकों को ध्यान में रखते हुए टेलेंट हंट के प्रतिभागियों को 100 में से नंबर दिए। इसमें उदयपुर की वसुधा शेखावत, अंकित चौहान, राजसमंद के विनोद कुमावत, अजमेर के नवदीप प्रताप सिंह झाला और ब्रायन रोज सर्वाधिक अंक हासिल कर विजेता बने। म्यूजिक फेस्टिवल में इन विजेताओं को भी प्रस्तुति देने का मौका मिलेगा।

तीन दिनों में कलाकारों की प्रस्तुतियों का शिड्यूल

  • 16 दिसंबर : महोत्सव के पहले दिन कई चर्चित कलाकारों के साथ सारंगी वादन देखने को मिलेगा। मशहूर गायक जसलीन औलख, परवाज, अबकोराव अपनी लोकप्रिय लैटिन धुनों के साथ और पापोन अपनी-अपनी शैली के गीतों की प्रस्तुति देंगे।
  • 17 दिसंबर : जाने-माने वायलिन आर्टिस्ट नंदिनी शंकर, ब्रूनो लोई और जोनाथन डेला मारियाना जैसे कलाकारों की मेजबानी प्रस्तुति करेंगे। इटली के लौनेददास वाद्य यंत्र से प्रदर्शन करेंगे। कामाक्षी खन्ना, फेडो गायिका कातिया गुरेरो, सेन्जा, ब्लेसिंग ब्लेड चिमंगा एंड ड्रीम्स जिम्बाब्वे से प्रदर्शन करेंगे। लोकप्रिय द रघु दीक्षित प्रोजेक्ट और स्पेन का बैंड हबला द मी ईन प्रसाटेल भी प्रदर्शन करेंगे। इसी दिन सारंगी वादकों के प्रदर्शन और वेदांता टैलेंट हंट के परिणामों की घोषणा भी की जाएगी।
  • 18 दिसंबर : ऑस्ट्रेलिया की श्रीजनी घोष, अनुष्का मास्की, अभिनेता-गायिका-गीतकार संजीता भट्टाचार्य, आभा हंजूरा, नवीन कुमार फीट वेदांग, भारत के प्रमुख सोलो पर्क्यूसिव एकॉस्टिक गिटारिस्ट ध्रूव विश्वनाथ, की प्रस्तुति देखने को मिलेगी। फ्रांस से इलेक्ट्रिक पर्क्यूशन ऑर्केस्ट्रा, पुर्तगाल से अलबलुना और फरहान अख्तर भी प्रस्तुति करेंगे।
Tags: HZLSEHERUdaipur newsvedanta udaipur world music festival 2022world music festival 2022 by hindustan zinkworld music festival 2022 by seherworld music festival 2022 in udaipur

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .