AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

नीमच माता मंदिर में लूट: देर रात पुजारी को बनाया बंधक

Lucky Jain by Lucky Jain
December 9, 2022
Reading Time: 1 min read
loot in neemach mata ji tample dewali udaipur


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। शहर के देवाली क्षेत्र में पहाड़ी पर स्थित नीमच माता मंदिर में गुरूवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने जमकर लूटपाट की। बदमाशों ने मंदिर परिसर में सो रहे दो पुजारियों को बंधक बनाया और नीमच माता की मूर्ति का चांदी का मुकुट और दानपेटी का ताला तोड़ सारी नकदी लूट ले गए। बताया जा रहा है कि दानपेटी नवरात्रि से ही खोली नहीं गयी थी, ऐसे में लाखों रूपए की दानराशि लूट होने की संभावना है।

थानाधिकारी रविन्द्र सिंह चारण ने बताया कि मंदिर में लूट की सूचना पर मौके पर गए थे। मौका-मुआयना कर साक्ष्य और सीसीटीवी फुटेज भी जुटाए गए हैं। घटना रात करीब सवा दो बजे की है। वारदात को चार बदमाशों ने अंजाम दिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

तलवार गर्दन पर रख दी और धमकाया आवाज की तो मार देंगे

मंदिर परिसर में सो रहे पुजारी ने बताया कि घटना देर रात की है। कुछ बदमाश अचानक से मंदिर परिसर में घुस आए, उस वक्त मैं और मेरे साथ में मौजूद दूसरे पुजारी सो रहे थे। बदमाशों ने हमारी गर्दन पर तलवार रख दी और धमकाया कि आवाज की तो मार देंगे। दोनों को उल्टा लिटा दिया और गर्दन पर तलवार रखकर बंधक बनाए रखा। इसके बाद बदमाशों ने माता जी का मुकुट लूटा और दानपेटी का ताला तोड़ सारी दानराशि ले गए। बदमाशों ने मंदिर में तोड़-फोड़ भी की। वारदात के बाद बदमाश पीछे पहाड़ी के रास्ते से ही फरार हो गए।

पुजारी ने बताया कि बदमाशों के मंदिर परिसर से निकलने के बाद हम सीढ़ियों से नीचे पहुंचे और मुख्य पुजारी को वारदात के बारे में बताया, इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

highlight advertisement
Tags: crime in udaipurloot in neemach mata ji tample dewali udaipurloot in neemach mata mandirneemach mata mandir udaipurneemach mata temple udaipurUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .