AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

पुलिस और ग्रामीणों की मुस्तैदी ने 5 साल की मासूम को अनहोनी से बचा लिया…

Lucky Jain by Lucky Jain
December 6, 2022
Reading Time: 1 min read
udaipur police rescue 5 year old girl before any mishappening in gogunda


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नशे में धुत आरोपी बच्ची के साथ सुनसान जगह पर पकड़ा गया

  • आरोपी युवक ने पहले अपह्रत हुई बच्ची की 7 वर्षीय बड़ी बहन को ले जाने की कोशिश की, वह हाथ छुड़ाकर भागी, तो आरोपी 5 वर्षीय मासूम को उठा कर ले गया

उदयपुर/गोगुंदा,(एआर लाइव न्यूज)। जिले के गोगुंदा थाना क्षेत्र के एक गांव से लापता हुई 5 साल की मासूम का अपहरण कर ले जाने वाला आरोपी नाईयों का गुड़ा निवासी कालू पुत्र खातू गाड़िया लोहार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची के अपहरण की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली, ग्रामीणों के साथ पुलिस ने तत्परता दिखाकर पूरे क्षेत्र को छान मारा और बच्ची के लापता होने के 6 घंटे बाद ही रात करीब 10.30 बच्ची को दस्तयाब कर आरोपी को पकड़ लिया।

आरोपी बच्ची के साथ गांव से करीब 1 किलोमीटर दूर सूनसान जगह पर झाड़ियों के बीच मिला और नशे में धुत था। आरोपी युवक बच्ची को उठाकर सूनसान जगह पर झाड़ियों की ओट में ले गया था और वहां उसने शराब पी। बच्ची ने कई बार घर जाने की जिद की तो उसका मुंह दबाकर उसे डरा कर चुप करा दिया। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि अगर बच्ची रात को नहीं मिलती तो आरोपी बच्ची को नुकसान पहुंचा सकता था।

7 वर्षीय बड़ी बहन रोते हुए घर पहुंची और मां को बताया घटनाक्रम

गोगुंदा थानाधिकारी योगेन्द्र व्यास ने बताया कि बीती शाम को ग्रामीणों ने गांव से 5 साल की एक बच्ची के लापता होने की सूचना दी थी। मामले को गंभीरता से लिया गया। बच्ची के परिवार से बात की तो पता चला कि बच्ची और उसकी 7 वर्षीय बड़ी बहन दोनों घर के पास खेल रहे थे।

तभी शाम करीब 4.30 बजे एक युवक आया और उसने पहले 7 वर्षीय बड़ी बहन का हाथ पकड़कर ले जाने का प्रयास किया। उस बच्ची ने हाथ छुड़ाया तो वह युवक 5 साल की मासूम को गोद में जबरन उठा कर ले गया। बड़ी बहन रोते हुए घर पहुंची और उसने मां को घटनाक्रम बताया कि एक आदमी छोटी बहन को उठाकर ले गया है।

सूचना गांव में जैसे ही फैली ग्रामीण इकट्ठे हो गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। गांव के पास एक स्थान पर लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो आरोपी युवक बच्ची को जबरन ले जाता हुआ दिखाई दिया।

बच्ची रोते हुए घर जाने के लिए कह रही थी, आरोपी ने बच्ची को डराकर पास बैठा रखा था

फोटो देखकर ग्रामीणों ने आरोपी युवक की पहचान कर ली, वह गांव नाईयों का गुड़ा गांव का ही रहने वाला है। आरोपी के भाई की दुकान बच्ची के घर के पास है, ऐसे में वह अक्सर भाई की दुकान पर आता-जाता है। कुछ दिनों पहले मजदूरी के लिए वह सूरत गया था और दो दिन पहले ही गांव लौटा था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी, गोगुंदा, सायरा, सुखेर और बेकरिया थानाधिकारी मय जाब्ता मौके पर पहुंच गए। पुलिसकर्मियों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर पूरे गांव को छान मारा। रात करीब 10.30 बजे गोगुंदा में लगे जीएसएस के पास सुनसान इलाके में झाड़ियों की ओट में आरोपी पकड़ा गया, उसे बच्ची को भी वहीं जबरन डाराकर बैठाकर रखा था और शराब पी रहा था। बच्ची को समय रहते रेस्क्यू करने में थानाधिकारी योगेन्द्र व्यास, एएसआई नंदलाल नागदा, कांस्टेबल रामस्वरूप, ओमप्रकाश जाट, नंदकिशोर गुर्जर और ओमप्रकाश विश्नोई की मुख्य भूमिका रही है।

UIT Udaipur Poster
Tags: gogunda udaipurmissing girl newsUdaipur newsUdaipur Policeudaipur police rescue 5 year old girl before any mishappening in gogunda

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .