AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

उदयपुर कलेक्ट्री में रसद कार्यालय का अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

Lucky Jain by Lucky Jain
December 6, 2022
Reading Time: 1 min read
udaipur acb arrests dso office officer in udaipur collectorate for taking bribe


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हालात-ए-रसद : एक कागज की कीमत 2000 रूपए

राशन डीलर से ले रहा था रिश्वत

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो उदयपुर की स्पेशल यूनिट ने मंगलवार को उदयपुर कलेक्ट्री में जिला रसद कार्यालय के अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकरी हीरालाल मेघवाल को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी ने परिवादी राशन डीलर से लाइसेंस के बहाली के आदेश की कॉपी देने की एवज में 2000 रूपए रिश्वत मांगी थी।

एडि.एसपी उमेश ओझा ने बताया कि ऋषभदेव के घोड़ी ग्राम पंचायत में परिवादी झामेश्वर प्रसाद खराड़ी का राशन केन्द्र है, पूर्व में इसके राशन केन्द्र का लाइसेंस निलंबित कर दिया था। गत दिनों जिला रसद अधिकारी प्रथम कार्यालय ने परिवादी के निलंबित लाइसेंस के बहाली के आदेश किए थे। जब परिवादी आदेश की प्रति लेते जिला रसद कार्यालय पहुंचा, तो वहां अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी हीरालाल मेघवाल ने बहाली के आदेश की प्रति देने की एवज में परिवादी राशन डीलर से 2000 रूपए रिश्वत मांगी।

रिश्वत के लिए परिवादी को कलेक्ट्री ही बुला लिया

कार्यालय से एक कागज देने की एवज में 2000 रूपए रिश्वत मांगे जाने पर परेशान राशन डीलर झामेश्वर प्रसाद ने सोमवार 5 दिसंबर को एसीबी कार्यालय में शिकायत की। एसीबी टीम ने शिकायत का सत्यापन किया तो उसी समय अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी हीरालाल मेघवाल ने परिवादी से रिश्वत के 1000 रूपए वसूल लिए और बचे हुए 1000 रूपए अगले दिन लेकर आने को कहा।

आज मंगलवार को परिवादी कलेक्ट्री में जिला रसद कार्यालय पहुंचा तो, हीरालाल ने रिश्वत राशि लेकर उसे कलेक्टर परिसर में ही जिला परिषद कार्यालय के नीचे पार्किंग एरिया में बुलाया। एसीबी इंस्पेक्टर आदर्श कुमार के नेतृत्व में टीम भी कलेक्ट्री पहुंच गयी। यहां जैसे ही हीरालाल मेघवाल ने परिवादी से रिश्वत के 1000 रूपए वसूल किए, एसीबी टीम ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

इस टीम ने की कार्रवाई : एसीबी पुलिस निरीक्षक आदर्श कुमार, हेड कांस्टेबल लाल सिंह, कांस्टेबल नंदकिशोर पंड्या, प्रदीप कुमार, दिनेश कुमार और राजेश कुमार की टीम ने यह कार्रवाई की है।

highlight advertisement
Tags: ACB RajasthanACB UdaipurDistrict Supply Officer UdaipurDSO Udaipurudaipur ACBudaipur acb Trap DSO AAOudaipur collectorateUdaipur news

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .