अहमदाबाद,(एआर लाइव न्यूज)। गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 के दूसरे और अंतिम चरण के मतदान आज पूरे हो गए। इस चरण में 14 जिलों की 93 सीटों के लिए सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान हुआ। मतदान प्रतिशत करीब 59 प्रतिशत रहा है। प्रदेश की कुल 182 सीटों के प्रत्याशियों का राजनीतिक भाग्य ईवीएम मशीनों में बंद हो गया है, 8 दिसंबर को चुनावों का परिणाम घोषित होंगे। gujarat assembly election 2022
जानकारी के अनुसार मतदान कम होने से भाजपा के साथ ही कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की चिंता बढ़ी है। कम मतदान से किस पार्टी को ज्यादा और किस पार्टी को कम नुकसान हुआ है, इसका नतीजा 8 दिसंबर को सामने आ जाएगा।
पीएम नरेंद्र मोदी की मां हीराबा मतदान के लिए व्हीलचेयर से पोलिंग बूथ तक पहुंचीं। वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद के राणिप इलाके में बने पोलिंग बूथ में मतदान किया। पीएम जब मतदान करने राणिप पहुंचे तो ढोल-नगाड़ों से उनका स्वागत किया गया।



