बाराबंकी,(एआर लाइव न्यूज)। चोरी व डकैती कर अवैध रूप से धन अर्जन करने वाले शातिर डकैत पर गाज गिराते हुए बाराबंकी पुलिस प्रशासन ने डकैत की लगभग 30 लाख रूपये कीमत की अचल संपत्ति को गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क कर लिया है। यूपी पुलिस ने अभियुक्त बिजनौर निवासी दीपक कुमार उर्फ आजाद पुत्र महेश कश्यप के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज किया था।
दीपक कुमार द्वारा चोरी व डकैती कर धनोपार्जन से स्वयं एवं परिजनों के नाम पर अवैध रूप से चल व अचल सम्पत्ति अर्जित की गई। जिला प्रशासन एवं बाराबंकी पुलिस द्वारा मुनादी करवा कर करीब 30 लाख रूपए की अचल सम्पत्ति उत्तर प्रदेश गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत कुर्क किया गया है।


