उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। रेलवे द्वारा आगामी कोहरे के मौसम में 4 रेलसेवाओं को रद्द किया जा रहा है, वहीं पूर्व में रद्द की गई उदयपुर-दिल्ली सराय-उदयपुर और बीकानेर-दिल्ली सराय-बीकानेर एक्सप्रेस रेलसेवाएं बहाल कर दी गई है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार कोहरे की अधिकता वाले क्षेत्रों की इन 4 रेलसेवाओं को 3 महीनों के लिए रद्द किया जा रहा है।
- दिल्ली सराय रोहिल्ला – जोधपुर (गाड़ी संख्या 22421)प्रतिदिन रेल सेवा 1 दिसंबर 2022 से 28 फरवरी 2023 तक तक रद्द रहेगी।
- जोधपुर – दिल्ली सराय रोहिल्ला (गाड़ी संख्या 22422) प्रतिदिन रेल सेवा 1 दिसंबर 2022 से 28 फरवरी 2023 तक तक रद्द रहेगी।
- उदयपुर सिटी – दिल्ली सराय रोहिल्ला (गाड़ी संख्या 22985) साप्ताहिक (शनिवार) रेल सेवा 3 दिसंबर 2022 से 25 फरवरी 2023 तक रद्द रहेगी।
- दिल्ली सराय रोहिल्ला – उदयपुर सिटी (गाड़ी संख्या 22986) साप्ताहिक (रविवार) रेल सेवा 4 दिसंबर 2022 से 26 फरवरी 2023 तक रद्द रहेगी।
कैप्टन शशि किरण ने बताया कि पूर्व में कोहरे की अधिकता के कारण रेलवे बोर्ड द्वारा रद्द की गई गाड़ी संख्या 20473/20474 दिल्ली सराय-उदयपुर-दिल्ली सराय और गाड़ी संख्या 22471/22472 दिल्ली सराय-बीकानेर-दिल्ली सराय रेलसेवाओं को बहाल कर दिया गया है। यह रेलसेवायें अब अपने नियमित समय-सारणी अनुसार संचालित रहेगी।




