AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

नेशनल व्हीलचेयर क्रिकेट चैंपियनशिप-2022: खिलाड़ी हर दिन बना रहे नए रिकॉर्ड

Lucky Jain by Lucky Jain
November 30, 2022
Reading Time: 1 min read
narayan seva sansthan 3rd national wheelchair cricket championship 2022 -2


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
  • यूपी टीम के शैलेष का लगातार तीसरा शतक
  • प्रतिद्वंद्वी टीम को हराकर पंजाब ने 7 तो दिल्ली ने 6 रन से मैच जीता : दोनों मैच आखिरी तक रोमांचक बने रहे

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर में चल रही तृतीय नेशनल व्हीलचेयर क्रिकेट चैंपियनशिप में हर दिन खिलाड़ी नए रिकॉर्ड बना रहे हैं। यूपी टीम के शैलेष यादव ने लीग मैच में बुधवार को लगातार तीसरा शतक जड़ा। नारायण सेवा संस्थान, डीसीसीआई, डब्ल्यूसीआई और राजस्थान रॉयल्स के संयुक्त तत्वावधान में चल रही नेशनल व्हीलचेयर क्रिकेट चैंपियनशिप में खिलाड़ी सेमीफाइनल और फाइनल तक पहुंचने के लिए पूरे जुनून के साथ खेलते दिखाई दिए।

नारायण सेवा संस्थान के अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल का कहना है कि मैदान पर खेल रहे हर खिलाड़ी की जिंदगी अपने आप में प्रेरणा स्त्रोत है। किसी को वाहन ने टक्कर मार दी, कोई गलत दवा खाने से पैरालाइज हो गया और कोई जन्म से ही स्पाइन और पांवों से कमजोर है। लेकिन इन्होंने कमजोरी को ताकत और इरादों को फौलादी बनाया। बुधवार को भी दो पारियों में नारायण पैरा स्पोर्ट्स एकेडमी ग्राउंड, आरसीए ग्राउंड और राणा प्रताप रेलवे स्टेशन ग्राउंड में कुल छह मैच खेले गए।

narayan seva sansthan 3rd national wheelchair cricket championship 2022

आखिरी बॉल तक रोमांचकारी रहा मैच

पंजाब v/s मुम्बई : पंजाब टीम ने निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट पर 240 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुम्बई की टीम 20 ओवर में 3 विकेट पर 233 रन ही बना सकी। इस प्रकार पंजाब टीम 7 रन से जीत गयी। मैच के आखिरी तक दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर हुई। इस मैच के मैन ऑफ द मैच प्रवीण कुमार ने 66 बोल पर शानदार 114 रन बनाए।

दिल्ली v/s छत्तीसगढ़ : दिल्ली ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट पर 177 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए छत्तीसगढ़ टीम 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 171 रन ही बना सकी। दिल्ली ने 6 रन से मैच जीत लिया। इस मैच में 27 गेंद पर 49 रन और एक विकेट लेने पर महेंद्र सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

खिलाड़ियों का ऑलराउंडर प्रदर्शन: सेमीफाइनल की दावेदारी पक्की

narayan seva sansthan 3rd national wheelchair cricket championship 2022 -4

हरियाणा v/s एमपी : एमपी पहले बल्लेबाजी करते हुए 11.5 ऑवर में 64 रन पर ऑल आउट हो गई। जवाब में हरियाणा ने धुंआधार बल्लेबाजी करते हुए 7.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर जीत को अपनी झोली में डाल दिया। मैन ऑफ द मैच हरियाणा के वेदपाल रहे। उन्होंने ऑलराउंडर प्रदर्शन करते हुए 13.4 विकेट के साथ 11 रन भी बनाए। जिन्हें समाजसेवी गौरी बंजारा ने सम्मानित किया।

हिमाचल v/s तमिलनाडु : हिमाचल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवर में 10 विकेट पर 104 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए तमिलनाडु ने मात्र 9.5 ओवर में 6 विकेट से जीत हासिल कर ली। मैन ऑफ द मैच जेयन रहे। जिन्हें एडीएम सिटी प्रभा गौतम ने ट्रॉफी भेंट कर सम्मानित किया।

यूपी v/s उड़ीसा : यूपी ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी की और एक विकेट पर 293 रन का स्कोर खड़ा किया। यूपी के शैलेष यादव ने 55 बॉल पर 128 रन बनाए। उनके नाम लगातार तीसरे दिन शतक बनाने वाले में शुमार हुआ और उन्हें मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी दी गई। उड़ीसा की पूरी टीम 13.2 ओवर मात्र 26 रन पर ढेर हो गई। यूपी टीम 266 रन से जीती।

बड़ौदा v/s कर्नाटक : कर्नाटक ने पहले बल्लेबाजी कर निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट पर 285 रन बनाए। कर्नाटक के हरीश ने नाबाद 148 रन का योगदान दिया। बड़ौदा टीम धीमी शुरुआत करते हुए एक विकेट पर 161 रन ही बना सका। यह मुकाबला कर्नाटक ने 124 रन से जीत लिया। मैन ऑफ द मैच हरीश कुमार रहे।

Tags: 3rd national wheelchair cricket championship in udaipurcricketdisability cricketindian cricket teamnarayan seva sansthannational wheelchair cricket championshipnational wheelchair cricket championship by narayan seva sansthanUdaipur newswheelchair cricket player

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .