भग्गा सिंह की चाय की लॉरी पर पहुंचे बिश्रोई
राजसमंद(एआर लाइव न्यूज)। कुंभलगढ़ बस स्टेण्ड पर चाय की लॉरी लगाने वाले भग्गासिंह ने कुंभलगढ़ क्षेत्र को प्लास्टिक मुक्त बनाने अनूठी पहल की है।
भग्गासिंह ने स्लोगन भी लिखवाया है कि प्लास्टिक का कचरा लाइए, निशुल्क चाय-कॉफी और नास्ता पाईये। प्लास्टिक कचरा हमें दीजिये, बदले में चाय पिजिये। भग्गासिंह की इस पहल से प्रभावित होकर भारतीय क्रिकेट टीम में खेल प्रतिभा दिखा चुके राजस्थान के खिलाड़ी रवि बिश्नोई ने भग्गासिंह की चाय की लॉरी पर पहुंच इस अभियान का शुभारंभ किया।
इस दौरान जिला परिषद राजसमन्द के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी भुवनेश्वर सिंह चौहान, उपखण्ड अधिकारी जयपाल सिंह राठौड़, तहसीलदार रणजीत सिंह, सहायक अभियन्ता कमलेश मीणा, खण्ड समन्वयक नरेश जोशी, प्रेमसुख शर्मा ने भी स्वच्छता अभियान के दौरान एकत्र हुआ प्लास्टिक कचरा देकर बदले में भग्गासिंह की लॉरी पर चाय पी।

स्वच्छता के क्षेत्र में भग्गासिंह को राज्य स्तर पर पुरस्कार भी मिल चुका
स्वच्छता के क्षेत्र में अच्छा काम करने पर भग्गासिंह को राज्य स्तर पर पुरस्कार भी मिल चुका है भुवनेश्वर सिंह चौहान पिछले दिनों केलवाड़ा में प्लास्टिक कचरा खुले में नहीं डालने दुकानदारों को प्रेरित कर रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर भग्गासिंह के चाय के थैले पर पड़ी, जिस पर लिखा था शौचालय का उपयोग करें, वरना चाय नहीं मिलेगी। यह संदेश पढऩे से प्रेरित होकर उन्होंने भग्गासिंह से बातचीत की।
भग्गासिंह ने बताया कि वह 2017 से इस अभियान में लगा हुआ है कि जिस किसी के भी घर शौचालय नहीं है, उसे वह अपनी लॉरी पर चाय नहीं पिलाता है। चौहान ने बताया कि इस दौरान भग्गासिंह को इस बात के लिए भी प्रेरित किया गया कि वो प्लास्टिक कचरे के बदले लोगों को चाय पिलाने और नाश्ता करवाए। भग्गासिंह ने सहमति देते हुए इस काम को भी शुरू कर दिया है।


