AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

नेशनल व्हीलचेयर क्रिकेट चैंपियनशिप-2022 : कमल ने किया कमाल, 53 गेंदों में 23 चौकों के साथ जड़े 125 रन

Lucky Jain by Lucky Jain
November 28, 2022
Reading Time: 2 mins read
national wheelchair cricket championship 2022 players well played all matches


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
  • चैंपियनशिप के पहले दिन खेले गए 6 मैच
  • नारायण सेवा संस्थान, डीसीसीआई, डब्ल्यूसीआई और राजस्थान रॉयल्स के साझे में चैंपियनशिप

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। मैदान में गेंद को पकड़ने सरपट दौड़ते व्हीलचेयर के पहीए, गेंद को बाउंड्री तक जाने से रोकने के लिए व्हीलचेयर से उछलकर हवा में डाइव लगाना और एक हाथ से बेटिंग कर छक्का लगाने जैसे कई रोमांचित कर देने वाले दृश्य सोमवार को नेशनल व्हीलचेयर क्रिकेट चैंपियनशिप में देखने को मिले।

उदयपुर के नारायण दिव्यांग स्पोर्ट्स एकेडमी ग्राउंड, आरसीए ग्राउंड और राणा प्रताप रेलवे स्टेशन ग्राउंड पर खेले जा रहे चैंपियनशिप के लीग मैच में खिलाड़ियों ने जीतने के लिए पूरा दम लगा दिया। संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि नारायण सेवा संस्थान, राजस्थान रॉयल्स, डीसीसीआई और डब्ल्यूसीआई के साझे में शुरू हुई चैम्पियनशिप के पहले दिन दो परियों में कुल 6 लीग मैच हुए।

national wheelchair cricket championship 2022 players well played all matches

पहली पारी सुबह 8.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक

हरियाणा v/s कर्नाटक : हरियाणा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 192 रन बनाए। जवाब में कर्नाटक टीम ने 17.1 ओवर में तीन विकेट खोकर विजय लक्ष्य हासिल कर लिया। कर्नाटक के सागर गौवड़ा ने 33 बॉल पर 9 चौकों की मदद से 51 रन बनाए और 4 ओवर में 2 महत्वपूर्ण विकेट झटके। सागर मैन ऑफ दी मैच रहे।

राजस्थान v/s गुजरात : गुजरात पहले खेलते हुए 18 ओवर में 110 रन ही बनाए। राजस्थान की टीम ने लक्ष्य का पीछा करने की कोशिश तो की, लेकिन 15 ओवर में 108 रन पर आल आउट होकर पराजित हुई। इस तरह गुजरात टीम ने मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच गुजरात के कप्तान भीमा कुंती रहे। भीमा ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 20 रन देकर 5 विकेट झटके।

उत्तराखंड v/s आन्ध्रप्रदेश : उत्तराखंड ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग चुनी। आंध्रप्रदेश बल्लेबाजी कर 20 ओवर में 9 विकेट पर 105 रन ही बना सका। मजबूत इरादों के साथ उतरी उत्तराखंड की टीम ने 13.4 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। मैच में जबरदस्त प्रदर्शन करने वाले उत्तराखंड के अनुज कुमार मैन ऑफ द मैच बने, इन्होंने चार ओवर में 24 रन देकर 3 विकेट लिए।

national wheelchair cricket championship 2022 players well played all matches -4

दूसरी पारी दोपहर 12.30 से शाम 4 बजे तक

मध्यप्रदेश v/s बड़ौदा : मध्यप्रदेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट पर 274 रन का पहाड़ जैसा रिकॉर्ड टारगेट दिया। मध्यप्रदेश टीम का क्षेत्ररक्षण, बेटिंग और बोलिंग कमाल की थी। दर्शकों ने खूब लुत्फ उठाया। जबाब में बड़ौदा की टीम 134 पर सिमट गई। एमपी के कमल कनचोले मैन ऑफ द मैच चुने गए।

हिमाचल प्रदेश v/s उड़ीसा : हिमाचल प्रदेश की टीम ने पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित ओवर में 4 विकेट पर 196 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए उड़ीसा 13.3 में 63 रन पर ही ढेर हो गई। मुकाबला हिमाचल टीम ने 133 रन से जीता। मैन ऑफ द मैच रवि ने 2.3 ओवर 3 रन देते हुए 7 बल्लेबाज को पवेलियन भेजा।

उत्तर प्रदेश v/s तमिलनाडु : यूपी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बिना विकेट गवाए 237 रन विशाल स्कोर खड़ा किया। पीछा करते हुए तमिलनाडु 13.1 ओवर में 40 रन पर धराशाही हो गई। यह मैच यूपी ने 197 रन के बड़े अन्तराल से जीता। इसके शैलेष यादव व अनमोल ने शानदार शतक जड़े। अनमोल मैन ऑफ द मैच रहे।

national wheelchair cricket championship 2022 players well played all matches -4

कमल ने जड़ा कॅरियर का पहला और सबसे तेज शतक

national wheelchair cricket championship 2022 players well played all matches

मध्यप्रदेश के खिलाड़ी कमल कनचोले ने सोमवार को खेले गए मैच में 53 गेंद में 23 चौके, 4 छक्के के साथ 125 रन बनाकर कॅरियर का पहला शतक जड़ा। कमल की इस आक्रामक बल्लेबाजी को देखकर सभी चकित रह गए। कमल का जीवन काफी चुनौतीपूर्ण रहा है। 10 साल की उम्र से कमल क्रिकेट खेल रहे हैं।

कमल के पिता सिक्योरिटी गार्ड थे, लेकिन कुछ वर्ष पहले लकवाग्रस्त होने से पिता के इलाज सहित परिवार की पूरी जिम्मेदारी कमल पर आ गयी। कमल क्रिकेट मैच के अलावा ऑटो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। वे अब तक 4 अर्द्ध शतक लगा चुके हैं। इनका प्रदर्शन को देखते हुए 2 माह पहले भारतीय व्हीलचेयर टीम में भी चयन हुआ। उन्होंने इस शतक की खुशी जाहिर करते हुए नारायण सेवा संस्थान की बेहतरीन व्यवस्थाओं की प्रशंसा की।

Tags: 3rd national wheelchair cricket championshipdifferently abled cricket council of indiaipl franchise rajasthan royalsnarayan seva sansthannarayan seva sansthan udaipurnational wheelchair cricket championship 2022national wheelchair cricket championship 2022 in udaipurUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .