AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home National

भारत-मलेशिया संयुक्‍त सैन्‍य अभ्‍यास मलेशिया के क्‍लांग स्थित पुलाई में शुरू

AR Live News Reporter by AR Live News Reporter
November 28, 2022
Reading Time: 1 min read
भारत-मलेशिया संयुक्‍त सैन्‍य अभ्‍यास मलेशिया के क्‍लांग स्थित पुलाई में शुरू


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

दिल्ली (एआर लाइव न्यूज)। भारत-मलेशिया संयुक्‍त सैन्‍य अभ्‍यास ‘हरिमऊ शक्ति-2022’ सोमवार से मलेशिया के क्‍लांग स्थित पुलाई में शुरू हुआ। यह सैन्‍य अभ्‍यास 28 नवम्‍बर से 12 दिसम्‍बर, 2022 तक चलेगा। भारतीय सेना की गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंट और मलेशियाई सेना की रॉयल मलय रेजिमेन्‍ट इसमें भाग ले रही हैं।

इस अभ्‍यास के दौरान दोनों ही सेना के रेजिमेंट वन क्षेत्रों में पारम्‍परिक अभियानों के लिए बटालियन स्‍तर की कमांड प्‍लानिंग एक्‍सरसाइज़ (सीपीएक्‍स) और कंपनी स्‍तर की फील्‍ड ट्रेनिंग एक्‍सरसाइज़ (एफटीएक्‍स) करेंगी। साथ ही अपने विभिन्‍न अभियानों से प्राप्‍त अनुभवों को एक दूसरे के साथ साझा करेंगी ताकि दुर्गम वन क्षेत्रों में किए जाने वाले विभिन्‍न अभियानों की योजना बनाने और उन्‍हें पूरा करने के संबंध में पारस्‍परिक समन्‍वय को बढ़ा सके।

सेना से सेना के संबंधों को बढ़ावा देने पर दिया जाएगा विशेष जोर

संयुक्त अभ्यास कार्यक्रम में बटालियन स्तर पर रसद की योजना बनाने के अलावा एक संयुक्त कमांड पोस्ट, संयुक्त निगरानी केंद्र की स्थापना, हवाई संपत्ति विशेषज्ञता, तकनीकी प्रदर्शन, दुर्घटना प्रबंधन और हताहतों को निकालना शामिल है। संयुक्त फील्‍ड ट्रेनिंग एक्‍सरसाइज़, संयुक्त युद्ध चर्चा और संयुक्त प्रदर्शन दो दिवसीय अभ्यास के साथ समाप्त होंगे, जहां सामरिक कौशल बढ़ाने, बलों के बीच अंतर-संचालन क्षमता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जाएगा। इस तरह दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और बढ़ावा देगा।

बता दें हरिमऊ शक्ति अभ्‍यास भारत और मलेशियाई सेना के बीच किया जाने वाला वार्षिक प्रशिक्षण अभ्‍यास है और यह 2012 से आयोजित किया जा रहा है।

Tags: Garhwal Rifles RegimentHarimau Shakti-2022India-Malaysia military exerciseinternational newsMalaysia newsnational newsRoyal Malay Regiment of Malaysian Army

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .