AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

आप यह चाहो कि मैं वसुंधरा जी को डूंगरपुर साथ लाता यह भी संभव नहीं : पूनीयां

Devendra Sharma by Devendra Sharma
November 28, 2022
Reading Time: 1 min read
BJP state president Satish Poonia on Dungarpur tour for jan aakrosh rally


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जन आक्रोश रैली की तैयारियों को लेकर डूंगरपुर पहुंचे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष

उदयपुर(एआर लाइव न्यूज)। जन आक्रोश रैली की तैयारी को लेकर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनीयां सोमवार को डूंगरपुर दौरे पर रहे। उन्होंने पार्टी के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ जन आक्रोश रैली की तैयारियों का फीड बैक लिया। पूनीयां बैणेश्वर धाम भी गए।

पत्रकार वार्ता में पूनीयां ने कहा कि गहलोत सरकार अपने कार्यकाल के चार साल पूरे होने पर जश्र मनाने जा रही हैं, लेकिन प्रदेश जानता है कि चार साल आपसी झगड़े में ही निकल गए। पूनीयां ने कहा कि राजस्थान शांति पूर्ण प्रदेश हैं, ऐसे प्रदेश में कानून व्यवस्था लगातार बिगड़ती जा रही है। राजस्थान अब ऐसा लगता है कि अपराधों की राजधानी हो गया हैं। हालत यह है कि मंदिर के पूजारी भी सुरक्षित नहीं हैं।

प्रदेश सरकार की विफलता को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश में सभी विधानसभा क्षेत्रों मेंं जन आक्रोश रैली करना तय किया है। 1 दिसंबर से जिलों में रैली के माध्यम से सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया जाएगा।

पत्रकार वार्ता में जब पूनीयां से यह पूछा गया कि पार्टी के कई कार्यक्रमों में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की मौजूदगी नहीं रहती है। इसके जवाब में पूनीयां ने कहा कि “अब आप(मीडिया) यह चाहो कि मैं वसुंधरा जी को डूंगरपुर साथ लाता यह भी संभव नहीं है”। जहां उनको होना चाहिए था, झुंझुनू की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में, वो (वसुंधरा राजे) मेरे बगल में बैठी थी। इसलिए नेताओं की उपस्थिति व अनुपस्थिति को सियासी रूप में नहीं लेना चाहिए, कई बार उनकी व्यक्तिगत, पारिवारिक व सामाजिक बहुत सारी चीजे होती हैं।

highlight inverter bulb

कांग्रेस के आपसी झगड़े से प्रदेश की जनता को हुई तकलीफ

कांग्रेस की जो नुरा-कुश्ती है, कांग्रेस का जो आपसी कलह है, कांग्रेस के आलाकमान की जो कमजोरी है और कांग्रेस में नेतृत्व का जो संकट है, उस सब के कारण राजस्थान की जनता को तकलीफ हुई है। पूनीयां ने कहा कि राहुल गांधी यात्रा के रूप में राजस्थान आ रहे हैं, तो किसानों की कर्ज माफी के जो वादें किए वो पूरे करवाएंगे ऐसी हमें आशा है।

Tags: bjp jan aakrosh rallyBJP RajasthanBjp rajasthan newsbjp state president satish pooniaUdaipur news

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .