बाराबंकी (एआर लाइव न्यूज)। बाराबंकी के सिरौलीगौसपुर में बदोसराय कोतवाली के अंतर्गत पुलिस ने सामूहिक दुराचार के आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की।
यह था मामला
बदोसराय कोतवाली प्रभारी अमित मिश्रा ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र स्थित एक गांव में गत 21 सितंबर को 4 लोग गांव की एक महिला को बुलाकर सुनसान स्थान पर ले गए। जहां पर उसे नशे की गोलियां व शराब पिलाकर के बारी बारी से चारों ने सामूहिक दुराचार किया। जिसके आरोपी देवीदीन उर्फ चुर्रा, वासिफ उर्फ फारेस्टर, श्यामू यादव व बाबूलाल पर कोतवाली बदोसराय पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की।


