बेलगावी,(एआर लाइव न्यूज)। कितवाड़ झरने जलप्रताप पर शनिवार को कॉलेज की 5 छात्राएं सेल्फी सेल्फी लेते समय पैर फिसलने से गिर गयी, हादसे में 4 की मौत हो गयी है, जबकि एक की हालत गंभीर है। मृतक चारों युवतियों की पहचान बेलगावी निवा आसिया मुजावर 17, कुदरशिया हस्म पटेल 20, रुक्काशा भिष्टी 20 और तसमिया 20 नाम से हुई है।
जानकारी के अनुसार कर्नाटक के बेलगावी कॉलेज की 40 लड़कियों का ग्रुप चांदगढ़ तहसील के कितवाड़ जलप्रपात पर पिकनिक मनाने गया था। इस दौरान 5 लड़कियां झरने पर काफी किनारे पहुंचकर सेल्फी लेने लगीं, तभी पैर फिसलने से पांचों झरने से गिर गयीं।
वहां मौजूद अन्य लोगों की मदद से 5 पाचों लड़कियों को जलप्रताप से बाहर निकाला गया और हॉस्पिटल पहुंचाया गया। हॉस्पिटल में डॉक्टर्स ने 4 युवतियों को मृत घोषित कर दिया, वहीं एक की हालत गंभीर बनी हुई है।




