AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

नेशनल व्हीलचेयर क्रिकेट चैम्पियनशिप-2022: देशभर से टीमों का आना हुआ शुरू

Lucky Jain by Lucky Jain
November 25, 2022
Reading Time: 1 min read
rajasthan royals support to organise 3rd national wheelchair cricket championship 2022 to be held in udaipur from 27 nov to 3 dec narayan seva sansthan


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
  • आईपीएल फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स ने दिया समर्थन
  • 27 से 3 दिसंबर तक 24 लीग, दो सेमीफाइनल, एक फाइनल कुल 27 मैच होंगे
  • 16 राज्यों से आ रही 16 टीमों के 300 खिलाड़ी चैम्पियनशिप के लिए खेलेंगे
  • विजेता टीम को दिया जाएगा ढाई लाख रूपए का कैश अवार्ड

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर में 27 नंवबर से शुरू हो रही तीसरी नेशनल व्हीलचेयर क्रिकेट चैम्पियनशिप-2022 के लिए 16 राज्यों से कुल 16 टीमों के 300 खिलाड़ियों का आना शुरू हो गया है। खासबात है कि इस क्रिकेट चैंपियनशिप को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स ने समर्थन दे दिया है। नारायण सेवा संस्थान, डिफरेन्टली एबल्ड क्रिकेट काउंसिल ऑफ इंडिया (DCCI) और व्हीलचेयर क्रिकेट इंडिया एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में हो रही इस चैंपियनशिप का 27 नवंबर को सूरजपोल स्थित राजस्थान कृषि महाविद्यालय (आरसीए) ग्राउंड में पहले मैच के साथ आगाज होगा।

नारायण सेवा संस्थान के अध्यक्ष प्रशान्त अग्रवाल ने बताया कि व्हीलचेयर क्रिकेट चैम्पियनशिप में राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखण्ड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बड़ौदा, गुजरात, मुम्बई, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश व तेलंगाना की कुल 16 टीमों के 300 से अधिक व्हीलचेयर खिलाड़ी भाग ले रहे है।

चैम्पियन (विजेता) टीम को रोलिंग ट्रॉफी के साथ 2.50 लाख रूपये जबकि उप-विजेता टीम को 1.50 लाख रूपये नकद पुरस्कार रूवरूप प्रदान किए जाएंगे। दोनों सेमीफाइनल की उप-विजेता टीमों को 50-50 हजार रूपये नकद का पुरस्कार दिया जाएगा। 10-10 ओवर के मैच खेले जाएंगे।

दर्शकों के लिए होगा रोमांचक अनुभव

व्हीलचेयर पर बैटिंग-बोलिंग और फिल्डिंग करते खिलाड़ियों को देखना दर्शकों के लिए रोमांचक अनुभव होगा। लीग के सभी मैच आरसीए ग्राउंड, राणा प्रतापनगर रेलवे ग्राउंड और डबोक स्थित नारायण पैरा स्पोर्ट्स एकेडमी ग्राउण्ड पर होंगे।

डीसीसीआई के संयुक्त सचिव अभय प्रताप सिंह ने बताया कि व्यवस्थित और निर्धारित कार्यक्रमानुसार आयोजन सम्पन्न कराने के लिए नारायण सेवा संस्थान के साथ विभिन्न कमेटियां गठित की गई हैं। संस्थान द्वारा विभिन्न क्षेत्रों से आए दिव्यांग क्रिकेटर्स को बेहतरीन एवं सुविधाजनक आवास, भोजन और यातायात सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं ।

16 टीम को 4 ग्रुप में बांटा गया है

  • ए ग्रुप : मध्य प्रदेश, बड़ौदा, हरियाणा, कर्नाटक
  • बी ग्रुप : राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश
  • सी ग्रुप : उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, हिमाचल प्रदेश, तेलंगाना
  • डी ग्रुप : पंजाब, छत्तीसगढ़, मुम्बई, दिल्ली

24 लीग, 2 सेमीफाइनल सहित 27 मैच

व्हीलचेयर क्रिकेट के लीग मैच 28 नवम्बर से 01 दिसम्बर तक चलेंगे। प्रत्येक ग्राउण्ड पर प्रतिदिन 2 मैच होंगे यानि हर रोज 6 मैच सम्पन्न होंगे। सेमीफाइनल के लिए पहला मैच 1 दिसंबर को ग्रुप-ए v/s ग्रुप-डी और दूसर मैच 2 दिसंबर को ग्रुप-बी v/s ग्रुप-सी विनर का होगा। विश्व दिव्यांगता दिवस पर 3 दिसंबर को सेमीफाइनल में विजेता रही दो टीमों के बीच फाइनल मैच के साथ लीग का समापन होगा।

इंडियन टीम जैसी होगी जर्सी

16 टीम और खेल प्रबंधन के अधिकारियों की जर्सी का रंग व डिजाइन भी आकर्षण का केन्द्र होगा। दिव्यांग खिलाड़ियों की जर्सी इंडियन टीम जैसी होगी। चैम्पियनशिप का समर्थक राजस्थान रॉयल्स इन खिलाडियों के मनोबल को बनाए रखने के लिए विभिन्न तरह से सहयोग करेगा।

Tags: 3rd national wheelchair cricket championship 2022narayan seva sansthannarayan seva sansthan udaipurnational wheelchair cricket championship 2022national wheelchair cricket championship by narayan seva sansthanrajasthan royalsrajasthan royals support to organise 3rd national wheelchair cricket championship 2022Udaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .