AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Education

माइनर मिनरल के 630 खनन प्लाटों की ई-नीलामी 6 दिसंबर से

Devendra Sharma by Devendra Sharma
November 24, 2022
Reading Time: 1 min read
E-auction of 630 mining plots of minor minerals from December 6


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

ग्रेनाइट, क्वार्टज, फेल्सपार, मेसेनरी, सेंडस्टोन, सिलिकासेंड, चाइना क्ले की नीलामी

जयपुर(एआर लाइव न्यूज)। खान विभाग ने प्रदेश के 21 जिलों के 35 स्थानों पर बड़ी संख्या में माइनर मिनरल के खनन प्लाटों की ई-नीलामी प्रक्रिया शुरु कर दी है।

एसीएस माइंस डॉ.सुबोध अग्रवाल ने बताया कि भारत सरकार के ई-प्लेटफार्म पर आगामी दिसंबर के पहले सप्ताह से 630 खनन प्लॉटों की ई-नीलामी शुरू होकर 17 फरवरी 2023 तक चलेगी। माइनर मिनरल ग्रेनाइट, क्वार्टज, फेल्सपार, सेंडस्टोन, सिलिकासेंड, मेसेनरी स्टोन, चाइना क्ले,मारबल की नीलामी के लिए 630 प्लॉट तैयार किए हैं।

वैध खनन को बढ़ावा देने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देश पर खनन प्लॉट तैयार कर नीलामी को प्राथमिकता दी जा रही है। खान मंत्री प्रमोद जैन द्वारा भी वैध खनन पर जोर दिया जा रहा हैं, ताकी प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रोजगार, निवेश के अवसर विकसित हो सके। डॉ.अग्रवाल ने बताया कि सर्वाधिक 153 माइनर मिनरल ब्लॉकों की नीलामी बूंदी जिले में की जाएगी। निदेशक माइंस संदेेश नायक ने बताया कि ई – नीलामी के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।

यहां के लिए हो रही नीलामी

जोधपुर के कास्टी बावड़ी में सेंडस्टोन व मेसेनरी स्टोन के 69 व लोहावट के जालोड़ा ओसियां के हरिपुरा व बावड़ी के कास्टी में सेंडस्टोन 49 प्लॉट,पाली के रायपुर भंवरिया में मेसेनरी स्टोन के 39 प्लॉट, धौलपुर में सरमथुरा के मठ पिपरोध, तिलउआ, बाड़ी के सनौरा व नकसौदा, बसेड़ी के नादनपुर व ताजपुर में सेंडस्टोन के 75 प्लॉटों, नागौर में मुण्ड़वा के असावरी, खुडखुडकलां, नागौर की खारीकर्मसोता, मेड़ता के चांदावता में मेसेनरी स्टोन के 48, भदेसर के भालोट में मारबल के 6 प्लॉट, बूंदी में तालेड़ा के धनेश्वर, थड़ी, बूंदी के गोलपुरा में सेंडस्टोन के 105 व तालेड़ा के लांबाखोह में मेसेनरी स्टोन व सेंडस्टोन के 50 प्लॉटों की ई-नीलामी की जाएगी।

ई-नीलामी में ये क्षेत्र भी शामिल

कोटा में दीगोद पांचडा के मेसेनरी स्टोन के 1 प्लॉट, झुन्झुनू के खेतड़ी गाडराटा में मेसेनरी स्टोन के 3 प्लॉट, अजमेर में नसीराबाद के तिहारी, बनेवाड़ी में क्वार्टज फेल्सपार मिनयानी नसीराबाद में मेसेनरी स्टोन के एक प्लॉट, भीलवाड़ा में आसींद में ग्रेनाइट के 14 व जहाजपुर के बिलेठा में चाइना क्ले, सिलिकासेंड व मेसेनरी स्टोन के दो प्लॉट, अलवर में रामगढ़ के जुगरावर में मेसेनरी स्टोन के एक, सीकर में खण्डेला के कोटड़ी लुहारवास में मेसेनरी स्टोन के एक, बीकानेर में कोलायत के मोडिया मानसर में बजरी के 13 प्लॉट की नीलामी होगी।

एसीएस माइंस डॉ.सुबोध अग्रवाल ने बताया कि जैसलमेर में पोखरण के डिडानियां में मेसेनरी स्टोन के 32, जाजिया, सुलतानपुरा, काहला में मारबल के 14 प्लॉट, भणियाणा के भाखरी में सेंडस्टोन के 31, जालोर में रानीवाड़ा के कोडी चौपावतान में मेेसेनरी स्टोन के एक, सिरोही के कूमा में ग्रेनाइट के 2, मोहब्बतनगर में मेसेनरी स्टोन के 14, बाड़मेर में शिव कोटड़ा के मेसेनरी स्टोन के 20, सिलिकासेंड के 4 प्लॉट की नीलामी होगी।

मेवाड़ में इन क्षेत्रों के लिए होगी ई-नीलामी

चित्तोडग़ढ़ में गंगरार के साड़ास मेें ग्रेनाइट के 1,राजसमंद में देवगढ़ के बाधाखेड़ा, नराणा में ग्रेनाइट के 12 व आमेट के कांजी गुड़ा खुर्द में मेसेनरी स्टोन के 1 प्लॉट,डूंगरपुर में घूघरा में मेसेनरी स्टोन के एक,प्रतापगढ़ धरियावाद के मारबल के एक, माण्डवी में मेसेनरी स्टोन के दो प्लाट नीलाम होंगे। डॉ.अग्रवाल ने बताया कि प्रतापगढ़ के कटारों का खेड़ाबी में मेसेनरी स्टोन के एक, डूंगरपुर के देवल व घूघरा में मेसेनरी स्टोन के 3 और उदयपुर के खेरवाड़ा बंजारिया में मेसेनरी स्टोन के एक प्लॉट डोमिसाइल शिड्यूल ट्राइब व्यक्तियों के लिए आरक्षित किए गए है।

Tags: ACS subodh agarwalCM Ashok Gehlotdepartment of mines rajasthanias sandesh nayakPramod jain bhaya

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .