AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

एक्मे ग्रुप और अरिहंत प्रोपर्टी डीलर्स पर आयकर छापा: इनसे जुड़े ग्रुप्स पर भी हो रहा सर्च एक्शन

Lucky Jain by Lucky Jain
November 23, 2022
Reading Time: 1 min read
income tax raid on akme group finance company udaipurincome tax raid on akme group finance company udaipur


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

करोड़ों की अघोषित और बेनामी संपत्ति का खुलासा होने की संभावना

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। आयकर विभाग की टीम ने बुधवार को एक्मे ग्रुप ऑफ कंपनीज और अरिहंत प्रोपर्टी डीलर्स पर छापा (सर्च) मारा है। सुबह-सुबह आयकर टीमों ने पुलिस बल के साथ एक्मे और अरिहंत ग्रुप के सवीना के सबसिटी सेंटर स्थित कार्यालयों और घर सहित अन्य स्थानों पर दबिश दी। फाइनेंस और रियल एस्टेट कंपनी होने से इस कार्रवाई में करोड़ों की अघोषित और बेनामी संपत्ति का खुलासा होने की संभावना जताई जा रही है।

सबसिटी सेंटर, सवीना स्थित एक्मे ग्रुप की मुख्य कंपनी एक्मे फिनट्रेड फाइनेंस कंपनी है, जिसका राजस्थान सहित महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और गुजरात में भी व्यवसाय है, जिसके मैनेजिंग डायरेक्टर निर्मल जैन हैं। वहीं एक्मे टीवीएस दो पहीया वाहन एक्मे ग्रुप की ही एक कंपनी है, फाइनेंस के अलावा ये रियल एस्टेट कारोबार से भी संबंधित हैं। बीते कुछ महीनों से एक्मे फिन ट्रेड फाइनेंस कंपनी धोखाधड़ी के दर्ज हुए मामलों के चलते चर्चा में बना हुआ है।

वहीं सबसिटी सेंटर, सवीना स्थित अरिहंत प्रोपर्टी डीलर्स के डायरेक्टर रियल एस्टेट व्यवसायी कालूलाल जैन के ऑफिस और घर पर आयकर विभाग की कार्रवाई जारी है। इस ग्रुप की भी रियल एस्टेट के अलावा अन्य क्षेत्रों में भी निवेश और व्यवसाय है।

income tax raid on arihant property dealers udaipur

शहर के कई व्यवसायियों में हड़कंप

एक्मे ग्रुप की मुख्य रूप से कंपनी एक्मे फिनट्रेड फाइनेंस कंपनी है। ऐसे में इनसे उदयपुर के कई व्यवसायी और ग्रुप प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े हुए हैं। इन ग्रुप पर हुई कार्रवाई से कई व्यवसायियों में हड़कंप मचा हुआ है।

UIT Udaipur
nagar nigam
income tax raid on akme group finance company udaipur - 3
Tags: akme fintrade udaipurakme group udaipurakme TVSincome tax raid on akme fintrade udaipurincome tax raid on akme group udaipurkalulal jain arihant property dealersnirmal kumar jain akme groupUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .