गोण्डा (एआर लाइव न्यूज) विकास कुमार सोनी। जिला के बजाज चीनी मिल कुंदुरखी के गन्ना किसान मंगलवार को अवध केशरी सेना के बैनर तले कलेक्ट्रेट परिसर में एकत्र हुए। उन्होंने जिला अधिकारी के समक्ष विगत वर्ष का बकाया भुगतान इस वर्ष का पेराई सत्र शुरू होने से पूर्व करने की मांग रखी। Sugarcane farmers demand
अवध केसरी सेना प्रमुख ठाकुर नीरज सिंह ने कहा सरकार का रवैया किसानों के प्रति उदासीन रहा है। जिस कारण किसान को अपने खेतों में परिश्रम करने के पश्चात फसल का मूल्य प्राप्त करने के लिए आंदोलन करना पड़ रहा है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष युवा मोर्चा राम प्रकाश तिवारी ने कहा विगत वर्ष धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में प्रशासन और नेताओं ने मिलकर किसानों को ठगने का प्रयास किया था। लेकिन अपने प्रयास में सफल नहीं हो सके। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह ने किसानों को आश्वस्त किया कि यदि मिल प्रशासन विगत वर्ष का गन्ना भुगतान किए बिना मिल चलाने की कोशिश करेगा तो किसान भाई चुप नहीं बैठेंगे।
इस अवसर पर सैकड़ों किसान भाइयों सहित सेना के प्रदेश अध्यक्ष नील ठाकुर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह, सूरज उपाध्याय, कवि विवेक, अज्ञानी समय कुमार शर्मा, पवन कुमार सिंह, संदीप सिंह, अटल सिंह, भोला सिंह उपस्थित रहे।


