रामनगर बाराबंकी (एआर लाइव न्यूज)। प्रसिद्ध लोधेश्वर महादेवा के अगहनी मेले का जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने दोपहर 2 बजे वैदिक मंत्रोच्चारण व गाजे-बाजे के बीच विश्वकल्याण द्वार पर फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया। जिलाधिकारी ने सपत्नी सहित भारी अमले के साथ मंदिर जाकर भगवान शिव का पूजन अर्चन व जलाभिषेक कर मानव कल्याण की कामना की।
फरवरी 2023 में होगा भव्य महोत्सव का आयोजन
जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने कहा कि मेला सफल संपन्न कराने के लिए प्रशासन द्वारा सभी व्यवस्थाएं की गई हैं। महादेवा महोत्सव स्थानीय निकाय चुनाव के मद्देनजर स्थगित किया गया है। माह फरवरी 2023 में भव्य महोत्सव का आयोजन होगा। वहीं पूर्व विधायक शरद कुमार अवस्थी ने कहा कि महादेवा मिनी काशी है जिलाधिकारी काशी में रह चुके हैं इसलिए जिला प्रशासन व शासन के सहयोग से महादेवा का चतुर्दिक विकास कराया जाएगा।
इस मौके पर पूर्व सांसद बैजनाथ रावत, पूर्व विधायक शरद कुमार अवस्थी, ब्लाक प्रमुख रामनगर संजय तिवारी, अपर जिलाधिकारी डॉ राकेश कुमार सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि सूरतगढ़ शेखर हयारण, मेला सचिव उपजिलाधिकारी रामनगर तान्या की उपस्थित रहे।
साथ ही अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत संजय कुमार, क्षेत्राधिकारी रामनगर डॉ बीनू सिंह, तहसीलदार कविता सिंह, नायब तहसीलदार अभिषेक यादव, बी डी ओ रामनगर अमित कुमार त्रिपाठी, बीडीओ सूरतगंज एडीओ पंचायत राम आसरे, कोतवाल रामनगर बृजेश कुमार बर्मा, चौकी इंचार्ज महादेवा अनिल कुमार पांडे, अधिवक्ता सतीश चंद्र शुक्ला, शिव प्रकाश अवस्थी, प्रधान शारदा अवस्थी, सूर्यमणि त्रिवेदी, संतोष बाजपेई, कमलेश पांडे, उमेश मिश्र, दीपक मिश्र, दिग्विजय सिंह, कल्लू सिंह, रवि मिश्रा, श्यामू अवस्थी, राजेश अवस्थी, डॉ आर एन यादव सहित भारी संख्या में क्षेत्रीय संभ्रांत जन मौजूद रहे।


