कर्नलगंज, गोण्डा (एआर लाइव न्यूज)। स्थानीय कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक अमर सिंह बीते कई महीनों से विभिन्न गंभीर आरोपों से घिरे हुए थे। जिसके चलते कप्तान आकाश तोमर ने तत्काल प्रभाव से उन्हें कर्नलगंज कोतवाली से हटाकर पुलिस लाइन भेज दिया है। साथ ही उप निरीक्षक धीतेन्द्र सिंह को इनकी जगह तैनाती दे दी।
जानकारी के अनुसार कोतवाली कर्नलगंज में काफी समय से तैनात उपनिरीक्षक अमर सिंह के ऊपर कई गंभीर आरोप लगे थे। इनका प्रकरण जिला स्तरीय अधिकारियों से लेकर प्रदेश शासन सहित मानवाधिकार आयोग तक पहुँच चुका है। जिसमें ग्राम नरायनपुर के एक मामले में भी इन पर गंभीर आरोप लगे। जिसके बाद कप्तान आकाश तोमर नें उन्हें कोतवाली कर्नलगंज से हटाकर पुलिस लाइन भेज दिया।


