- ओल्ड पेंशन स्कीम पूरे देश में लागू करनी चाहिए : गहलोत
- 149 करोड़ रूपए के विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण
जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को चित्तौड़गढ़ में इंदिरा गांधी स्टेडियम एवं इंदिरा गांधी प्रियदर्शिनी ऑडिटोरियम में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी एवं राजीव गांधी की प्रतिमाओं का अनावरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 149 करोड़ रूपए के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विभिन्न कर्मचारी एवं पेंशनर संगठनों के प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार के ओपीएस ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करने के फैसले की आज पूरे देश में सराहना हो रही है। मानवीय दृष्टिकोण से लिए गए इस निर्णय से कर्मचारियों में अपने भविष्य के प्रति सुरक्षा की भावना आई है।

सीएम गहलोत ने केन्द्र सरकार से अपील की कि पूरे देश में ओपीएस (ओल्ड पेंशन स्कीम) लागू करनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने उद्बोधन में चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के माध्यम से आमजन मिल रही राहत और इंदिरा रसोई के जरिए आमजन को मात्र 8 रूपए में मिल रहे भोजन का भी जिक्र किया। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला, राजस्व मंत्री रामलाल जाट, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति प्रतापसिंह खाचरियावास, सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

ये हुए लोकार्पण
- नगर परिषद चित्तौड़गढ़ द्वारा निर्मित गांधी वाटिका
- प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रोलाहेड़ा का भवन
- प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नेतावल महाराज का भवन
- नवीन कृषि महाविद्यालय, बस्सी
- श्री सैन महाराज पेनोरमा पुष्कर, अजमेर
- शहीद रूपाजी.कृपाजी पेनोरमा बेगूं, चित्तौड़गढ़
- करमेती बाई पेनोरमा खण्डेला, सीकर
- चालकनेची पेनोरमा चालकना, बाड़मेर
- गिरी-सुमेल महासंग्राम पेनोरमा रायपुर, पाली
- राव शेखाजी पेनोरमा अमरसर शाहपुरा, जयपुर

ये हुए शिलान्यास
- बीएससी नर्सिंग महाविद्यालय, चित्तौड़गढ़
- गम्भीरी नदी पर पुलिया निर्माण कार्य
- राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सावा भवन निर्माण
- महेशपुरम नगर परिषद चित्तौड़गढ़ में सामुदायिक स्वास्थ्य भवन निर्माण
- गम्भीरी मध्यम सिंचाई परियोजना के नहरी तन्त्र का जीर्णोद्धार
- मोड़िया महादेव एवं शादी लघु सिंचाई परियोजना का जीर्णोद्धार
- सांकल खेडा लघु सिंचाई परियोजना का जीर्णोद्धार
- नवीन कन्या महाविद्यालय बस्सी भवन का निर्माण
- ड्रग वेयर हाउस का विस्तारीकरण कार्य
- लव कुश वाटिका
- राणा हम्मीर पेनोरमा सवाईमाधोपुर
- वीर दुर्गादास पेनोरमा, जोधपुर
- गोविन्दगुरू पेनोरमा, सीमलवाड़ा, डूंगरपुर
- देवनारायण पेनोरमा जोधपुरिया, टोंक
- महाराणा प्रताप पेनोरमा चावण्ड, उदयपुर


