राजसमंद(एआर लाइव न्यूज)। सांसद दिया कुमारी ने उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक विजय शर्मा से उनके कार्यालय में भेंट कर क्षेत्र की रेल सुविधाओं की तरफ ध्यान दिलाया।
सांसद दीया कुमारी ने रेलवे स्टेशन रेण के विभिन्न प्लेटफार्म पर कोच इंडिकेशन बोर्ड लगाने,दिव्यांगजनों के लिए प्रतीक्षालय बनाने, एस्केलेटर व व्हीलचेयर उपलब्ध कराने के साथ ही सुरक्षा व्यवस्था,डेगाना स्टेशन पर शौचालय, पेयजल, शैड निर्माण तथा डाबरियानी,नून्द, जालसू, मांझी में आरयूबी, एलएचएसडब्लू बनाने की तरफ भी रेलवे महाप्रबंधक का ध्यान दिलाया।
सांसद ने रेलवे स्टेशन मेडता रोड पर टीनशेड लगाने, यात्रियों के लिए पेयजल सुविधा करने, हाईमास्ट लाइटे लगाने, प्लेटफार्म नम्बर 4 (बायपास) पर टिकिट काउंटर लगाने, सुरक्षा के लिए चौकी स्थापित करने और स्टेशन के पास आबादी क्षेत्र में जल भराव की समस्या का समाधान करने तरफ भी ध्यान दिलाया।

रेलों के ठहराव की तरफ भी ध्यान दिलाया
सांसद ने यात्री सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए रेण, डेगाना, मेडता रोड, जालसू रेलवे स्टेशनों पर महत्वपूर्ण गाडियों के ठहराव का सुझाव भी दिया। सांसद ने रास से बिलाडा नवीन रेल लाइन, पुष्कर से मेडता के मार्ग पर सर्वे की कार्य प्रगति,मावली मारवाड ब्रॉडगेज आमान परिवर्तन की डीपीआर की कार्य प्रगति,मंडियाना से नाथद्धारा रेल लाइन के बीच में कृषकों की खातेदारी भूमि को नहीं लिये जाने जैसे मुद्दों पर भी चर्चा की।



